फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहरे से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करेगा गेंदे का फूल, पाचन तंत्र भी होगा मजबूत

Sat, 25 Jan 2020 01:27 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
घर में पूजा-पाठ हो या किसी विशेष अवसर पर घर सजाने की बात हो गेंदे के फूल को हमेशा इस्तेमाल में लाया जाता है। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि अच्छी महक देने वाला ये फूल चेहरे से जुड़े कई समस्याओं को भी आसानी से दूर कर सकता है। गेंदे के फूल में एंटी-वायरल, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल आदि गुण पाए जाते हैं जो त्वचा को निखारने के साथ झुर्रियों, पिंपल्स आदि से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। आज हम आपको गेंदे के फूल से होने वाले कई फायदों के बारे में बताएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मस्सों को दूर करने में
गेंदे के फूल से चेहरे पर होने वाले मस्से को बहुत ही आसानी से दूर किया जा सकता है। आपको इसके लिए गेंदे के फूलों की पंखुड़ियों को पीस कर पेस्ट बनाना होगा और इसे 15 दिनों तक लगातार मस्सों पर लगाना होगा। ऐसा करने से आप मस्सों से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
ऑयली स्किन के लिए
गेंदे के फूल में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो चेहरे पर जमा हुए एक्सट्रा ऑयल को कम कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको एक कप गर्म पानी में गेंदे के फूलों की पंखुड़ियों को 10 मिनट के लिए भिगो कर रख दें। 10 मिनट बाद छननी से छान कर पानी को अलग कर दें। अब इस पानी को रुई से चेहरे को रोजाना साफ करें। यह पानी नैचुरल स्किन टोनर के रूप में काम करता है। इसके साथ ही यह पानी झाइयों-झुर्रियों और दाग-धब्बों से राहत देने का काम करता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
घाव साफ करने के लिए
गेंदे के फूल में जो गुण पाए जाते हैं वो छोटी-मोट चेट या घाव को आसानी से साफ कर सकते हैं। इसका पानी या पेस्ट से चोट के जल्दी ठीक होने और नए टिशूज लाने में मदद करता है। साथ ही स्किन इंफेक्शन होने का खतरा भी कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
पाचन तंत्र के लिए
गेंदे का फूल पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के साथ एसिडिटी, कब्ज, दर्द, अपच आदि पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है। इसके लिए आप एक कप पानी को उबाल लें और इसमें दे के फूलों की पंखुड़ियों को डालकर 5 मिनट के लिए ढक दें। 5 मिनट बाद इस पानी को छान कर पी लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें