फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Instant Glow For New Year Party: रात को जाना है पार्टी में तो इंस्टेंट ग्लो के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Tue, 31 Dec 2024 10:09 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपको आज रात या फिर 1 जनवरी के दिन पार्टी में जाना है तो कुछ घरेलू उपाय अपनाकर अपने चेहरे को दमकाएं। 
विज्ञापन
1 of 7
इंस्टेंट ग्लो के लिए फॉलो करें ये टिप्स - फोटो : Adobe stock
Instant Glow For New Year Party: आज साल का आखिरी दिन है, जिसको लेकर हर कोई काफी उत्साहित है। जिस तरह से लोग जनवरी के दिन नये साल का स्वागत करते हैं, ठीक उसी तरह से आज यानी कि 31 दिसंबर को न्यू ईयर इव के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। बहुत से लोग आज के दिन रात में पार्टी करने जाते हैं। कई जगहों पर आज रात 12 बजे न्यू ईयर की काउंट डाउन होती है, जिसमें युवा से लेकर हर उम्र के लोग काफी उत्साह के साथ शामिल होते हैं।

यदि आपको भी आज राज पार्टी में जाना है लेकिन सर्दी की वजह से आपका चेहरा डल हो गया है तो हम आपको एक तरीका बताने जा रहे हैं, जिसको फॉलो करके आपका चेहरा खिल उठेगा। ये प्रक्रिया फॉलो करने के लिए आपको आज दिन में समय निकालना होगा, तभी रात की पार्टी में आपका चेहरा खिला-खिला दिखेगा। 
विज्ञापन

2 of 7
सबसे पहले चेहरा करें साफ - फोटो : Adobe stock
सबसे पहले चेहरा करें साफ

यदि आप शाम की पार्टी में अपने चेहरे को दमकाना चाहते हैं तो सबसे पहले माइल्ड फेसवॉश से अपने चेहरे को धोएं। चेहरे को अच्छी तरह से साफ करने के बाद उसमें गर्म पानी की भाप लें, इससे चेहरे के पोर्स खुल जाते हैं और डर्ट निकल जाती है।
विज्ञापन

3 of 7
सबसे पहले चेहरा करें साफ - फोटो : Adobe stock
भाप लेने के बाद बारी आती है स्किन से डेड सेल्स हटाने की, इसके लिए आप हल्के स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। घर पर स्क्रब बनाना है तो चीनी और शहद का स्क्रब बनाएं और इसका हल्के हाथ से इस्तेमाल करें। 

4 of 7
अब बारी है फेसपैक की - फोटो : Adobe stock
अब बारी है फेसपैक की

चेहरे को स्क्रब करने के बाद धो लें और फिर फेसपैक का इस्तेमाल करें। इसके लिए चाहें तो चेहरे पर बेसन, दही और हल्दी का मिश्रण लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें।
विज्ञापन

5 of 7
अब बारी है फेसपैक की - फोटो : Freepik
अगर इनमें से कोई चीज आपको सूट नहीं करती है तो पपीता मैश करके शहद मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। यह तुरंत ग्लो देता है। इसके इस्तेमाल से पहले भी एक बार पैच टेस्ट कर लें। 
विज्ञापन

6 of 7
करें चेहरे की मसाज - फोटो : Adobe stock
करें चेहरे की मसाज

फेसपैक को चेहरे से हटाने के बाद चेहरे को अच्छी तरह से धोकर उसपर कोई हाइड्रेशन प्रदान करने वाली क्रीम लगाए। इसके बाद बारी आती है चेहरे की मसाज की। इसके लिए नारियल तेल या ऑलिव ऑयल से चेहरे की 10-15 मिनट तक मसाज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
करें चेहरे की मसाज - फोटो : Adobe stock
मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और त्वचा पर निखार आता है।  ये प्रक्रिया फॉलो करने के बाद शाम की पार्टी के लिए आपका चेहरा खिल उठेगा। 

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें