फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2025: साल के पहले दिन जाना है पार्टी में लेकिन मेकअप नहीं आता तो घबराएं नहीं, ये स्टेप्स करें फॉलो

Wed, 01 Jan 2025 10:14 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपको आज रात पार्टी में जाना है लेकिन मेकअप करना नहीं आता तो घबराने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको मेकअप करने के आसान स्टेप्स बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
साल के पहले दिन जाना है पार्टी में लेकिन मेकअप नहीं आता तो घबराएं नहीं - फोटो : instagram
New Year 2025 Party Makeup Tips: आज नए साल का पहला दिन है। यह दिन नई शुरुआत और नई उम्मीदों का प्रतीक है। ये दिन अपने पिछले साल की यादों और अनुभवों को पीछे छोड़कर, नए साल को सकारात्मकता, उत्साह और नई योजनाओं के साथ शुरू करने का समय है। इस दिन अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं और उन पलों के लिए आभार व्यक्त करें जो बीते साल में खास थे।

आज के दिन को खास बनाने के लिए आप अपने खास लोगों के साथ घूमने जा सकते हैं और पार्टी कर सकती हैं। बहुत सी लड़कियां सिर्फ इसलिए पार्टी में जाना पसंद नहीं करतीं क्योंकि उन्हें मेकअप करना नहीं आता। ऐसे में हम आपको मेकअप करने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं, ताकि आप उन स्टेप्स को फॉलो करके अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं। इन स्टेप्स से वो लड़कियां भी मेकअप कर लेंगी, जिन्हें मेकअप करना बिल्कुल नहीं आता। 
विज्ञापन

2 of 6
बेस मेकअप ऐसे करें - फोटो : Adobe stock
बेस मेकअप ऐसे करें

बेस मेकअप करने के लिए सबसे पहले अपनी स्किन तैयार करें। इसके लिए चेहरा धोकर साफ करें। हल्का मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन लगाएं। इसके बाद हैवी फाउंडेशन की जगह बीबी क्रीम का इस्तेमाल करें। यदि चेहरे पर डार्क सर्कल्स या पिंपल्स हैं तो छुपाने के लिए थोड़ा कंसीलर लगाएं। बेस को सेट करने के लिए चेहरे को ट्रांसलूसेंट पाउडर या कॉम्पैक्ट पाउडर से बेस सेट करें।  
विज्ञापन

3 of 6
बारी है आई मेकअप की - फोटो : instagram
बारी है आई मेकअप की

आपके पार्टी लुक को आईमेकअप ही खास बनाएगा। इसके लिए हमेशा न्यूड या हल्के शेड का आईशैडो लगाएं। आईशैडो लगाने के बाद मस्कारा से पलकों को उभारें। आईलाइनर लगा रही हैं तो काजल का इस्तेमाल न करें। अब दोनों चीजों को एक साथ लगाने का ट्रेंड खत्म हो गया है।

4 of 6
ब्लश और हाइलाइटर है जरूरी - फोटो : Adobe stock
ब्लश और हाइलाइटर है जरूरी

अपने पार्टी लुक को स्पेशल बनाने के लिए गालों पर हल्का ब्लश लगाएं। इसके अलावा नाक, चीकबोन्स और ब्रोज़ के नीचे हल्का हाइलाइटर लगाएं।  हाइलाइटर की वजह से ही आपका चेहरा चमकेगा। 

 
विज्ञापन

5 of 6
करें सही लिपस्टिक का चुनाव - फोटो : Adobe stock
करें सही लिपस्टिक का चुनाव

अंत में आपको अपने मेकअप को फाइनल लुक देना है। इसके लिए अपने ड्रेस के हिसाब से न्यूड, पिंक या हल्के रेड टोन की लिपस्टिक लगाएं। लिप ग्लॉस से शाइनी लुक दें। पार्टी में ग्लॉसी लिपस्टिक ही कमाल का लुक देने का काम करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सेटिंग स्प्रे से करें सेट - फोटो : instagram
सेटिंग स्प्रे से करें सेट

सबसे आखिर में अपने मेकअप सेट करने के लिए सेटिंग स्प्रे लगाएं। यदि आप इसका इस्तेमाल नहीं करेंगी तो मेकअप कुछ देर में खराब होने लगेगा। ये टिप्स सिंपल लुक आपको खूबसूरत और नेचुरल दिखाने में मदद करेंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें