चीनी
फेस स्क्रब को बनाने के लिए कई बार आपने चीनी का इस्तेमाल करने के लिए सुना होगा। लेकिन आप जानते हैं चीनी के बड़े और कठोर दाने आपके चेहरे को नुकसान पहुंचा सकते हैं। स्क्रब करने के लिए हाथों से मसाज करने की जरूरत होती है। जब आप चीनी के दानों को चेहरे पर रगड़ेंगे को तो त्वचा पर घाव होने का डर रहेगा। वहीं चीनी चेहरे पर लालिमा, जलन और सूखेपन के साथ ही घाव कर सकती है। इसलिए कभी भी घर पर स्क्रब बनाने की इच्छा हो तो चीनी का इस्तेमाल चेहरे के लिए ना करें। अगर चीनी का इस्तेमाल करना ही चाह रही हैं तो इसे बारीक पीस लें। ताकि ये दरदरा सा रह जाए और आपके सही तरीके से काम आए।