फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्वचा से जुड़ी ये चार बातें, जिनको न मानने में है आपकी भलाई

Thu, 20 Feb 2020 10:32 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
face - फोटो : insatgram
त्वचा का ख्याल रखने और मेकअप से जुड़ी बहुत सारी बातें हर रोज पता चलती है। कई बार इनको आजमाने से चेहरे की रौनक बढ़ जाती है। हांलाकि बहुत बार ये नुस्खे आजमाने से त्वचा को फायदे की बजाय नुकसान हो जाता है। तो चलिए जानें वो कौन से ब्यूटी टिप्स हैं जिनको न मानने में ही आपकी भलाई है।

 
विज्ञापन

2 of 5
adf - फोटो : Getty Images
ऑइली स्किन पर मॉइश्चराइजर नहीं लगाना चाहिए
अगर आपको ऐसा लगता है कि आपकी त्वचा तो ऑइली है और आपको मॉइश्चराइजर की जरूरत नहीं है तो आप गलत हैं। चेहरे पर मॉइश्चराइजर न लगाने से  त्वचा ज्यादा सीबम प्रोड्यूस करती है और त्वचा में हाइड्रेशन की कमी हो जाती है। जिससे चेहरे पर एक्ने की समस्या होने लगती है। इसके लिए जरूरी है कि चेहरे पर मॉइश्चराइजर की बजाय अच्छे क्वालिटी का सीरम या टोनर लगाएं। 


 
विज्ञापन

3 of 5
sunscreen
अगर मेकअप में SPF है तो सनस्क्रीन की जरूरत नहीं
अगर आपको ऐसा लगता है कि मेरे मेकअप प्रोडक्ट जैसे फाउंडेशन, प्राइमर में SPF है तो सनस्क्रीन की जरूरत नहीं है तो ऐसा गलत है। इसलिए एक अच्छे सनस्क्रीन की कमी कोई प्रोडक्ट पूरी नहीं कर सकती है क्योंकि ये त्वचा के लिए बहुत जरूरी है।

 

4 of 5
shampoo
दो बार शैंपू करना
दो बार शैंपू करना जरूरी नहीं है। जरूरी नहीं है कि हर तरह के बालों पर ये सूट करे। अगर आपके बाल मोटे, चिपचिपे और कर्ली टाइप के हैं तो दो बार शैंपू करना ठीक होगा। हांलाकि अगर बाल पतले और सिल्की टाइप के हैं तो दो बार शैंपू करने की कोई जरूरत नहीं है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
makeup - फोटो : insatgram
ब्रॉन्जर से चेहरे पर शेप देना
अगर आपको चेहरे पर कॉन्टरिंग करने के लिए ब्रॉन्जर की जरूरत है तो कई बार ये काम कर जाता है। अगर आपके पास बिना शिमर वाला ब्रॉन्जर है तो आपको चेहरे को शेप देने के लिए अलग से प्रोडक्ट खरीदने की जरूरत नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें