फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Negative Effects of Shaving: अनचाहे बाल हटाने के लिए करती हैं रेजर का इस्तेमाल तो जान लें इसके नुकसान

Tue, 25 Feb 2025 01:36 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि अनचाहे बालों को हटाने के लिए आप रेजर का इस्तेमाल करती हैं तो संभल जाइए। रेजर के इस्तेमाल से त्वचा को काफी नुकसान पहुंचता है, जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
अनचाहे बाल हटाने के लिए करती हैं रेजर का इस्तेमाल तो जान लें इसके नुकसान - फोटो : Adobe stock
Negative Effects of Shaving: त्वचा पर आने वाले वालों को हटाने के लिए बहुत सी महिलाएं पार्लर जाकर वैक्सिंग कराती हैं, तो वहीं समय को बचाने के लिए बहुत सी महिलाएं रेजर का इस्तेमाल करनी हैं। रेजर का इस्तेमाल करना हर महिला के लिए अनचाहे बालों को हटाने का काफी आसान तरीका है। इसके लिए ज्यादा समय नहीं लगता। दो मिनट के अंदर आप अच्छे रेजर से त्वचा को दमका सकती हैं।

पर, क्या आप जानती हैं कि ज्यादा रेजर के इस्तेमाल से आपकी त्वचा को काफी नुकसान पहुंचता है। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, ताकि आप भी सोच-समझ के रेजर का इस्तेमाल त्वचा के लिए करें। यदि आप सावधानीपूर्वक रेजर का इस्तेमाल करेंगी तो इन नुकसानों से बच सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
त्वचा में बढ़ेगी रैशेज की समस्या - फोटो : istock

 त्वचा में बढ़ेगी रैशेज की समस्या

यदि आप नियमित रूप से रेजर का इस्तेमाल करती हैं तो इससे त्वचा पर जलन और रैशेज की समस्या उतपन्न हो सकती है। इससे बचने के लिए शेविंग क्रीम या फिर फोम का इस्तेमाल करना चाहिए। बिना शेविंग जेल/क्रीम के त्वचा पर जलन और लाल चकत्ते हो सकते हैं।   
विज्ञापन

3 of 7
इन-ग्रोन हेयर की समस्या - फोटो : Adobe stock
इन-ग्रोन हेयर की समस्या

 बार-बार रेजर इस्तेमाल करने से बाल ठीक से बाहर नहीं निकलते और त्वचा के अंदर बढ़ने लगते हैं, जिससे छोटे-छोटे दाने और फोड़े हो सकते हैं। ये समस्या संवेदनशील त्वचा वालों के लिए ज्यादा आम होती है। इसलिए रेजर का इस्तेमाल सोच-समझ के और सावधानी के साथ करें। 

4 of 7
त्वचा होगी ड्राई - फोटो : Adobe stock
त्वचा होगी ड्राई

यदि आप बार-बार रेजर इस्तेमाल करते हैं क्योंकि इससे स्किन की नेचुरल नमी खत्म हो सकती है। कई बार ड्राई त्वचा की वजह से त्वचा पर काले धब्बे या पिग्मेंटेशन हो सकता है। इसलिए यदि रेजर इस्तेमाल कर रही हैं तो उसके बाद मॉइश्चराइजर अवश्य इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन

5 of 7
लग जाता है कट - फोटो : Freepik.com
लग जाता है कट

यदि रेजर की धार तेज हो या सही एंगल में न चलाया जाए, तो कट लगने का खतरा बढ़ जाता है। कट्स ठीक होने में समय लेते हैं और कभी-कभी स्किन पर स्थायी निशान भी छोड़ सकते हैं। ऐसे में यदि कहीं कट लगा है, तब तो रेजर का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। 
विज्ञापन

6 of 7
बाल ज्यादा मोटे आते हैं - फोटो : Adobe stock
बाल ज्यादा मोटे आते हैं

रेजर केवल त्वचा की ऊपरी सतह से बाल हटाता है, जिससे बाल जल्दी और ज्यादा मोटे होकर वापस आते हैं। कुछ दिनों बाद ही बाल उगने लगते हैं, जिससे बार-बार रेजर का इस्तेमाल करना पड़ता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इस्तेमाल के समय रखें ये सावधानियां - फोटो : Adobe stock
इस्तेमाल के समय रखें ये सावधानियां

अगर आपको रेजर इस्तेमाल करना सबसे आसान लगता है तो हमेशा शेविंग जेल, एलोवेरा जेल या नारियल तेल लगाकर ही शेव करें। इसके लिए हमेशा नया और साफ रेजर इस्तेमाल करें, ताकि बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचा जा सके। बालों की ग्रोथ डायरेक्शन के अनुसार शेव करें, ताकि इन-ग्रोन हेयर की समस्या न हो।  

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें