फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: गर्दन पर सबसे पहले होता है उम्र का असर, इस तरह से करें Neck की त्वचा का ख्याल

Fri, 22 Apr 2022 05:30 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
neck
बढ़ती उम्र का असर वैसे तो त्वचा के जरिए लगाया जा सकता है। लेकिन त्वचा में भी गर्दन की त्वचा पर ही सबसे पहले उम्र का असर दिखता है। इसलिए अगर आप अपने चेहरे को झुर्रियों से बचाने के लिए देखभाल करती हैं। तो इसमे गर्दन को जरूर शामिल करें। जिससे कि समय से पहले ही आपकी गर्दन की त्वचा ढीली होकर उम्र ना बताने लगे। चेहरे की सफाई के साथ ही गर्दन और होंठो की देखभाल भी जरूरी रहती है। तो चलिए जानें किस तरह से करें गर्दन की त्वचा का ख्याल।
विज्ञापन

2 of 5
महिलाओं के लिए ब्यूटी टिप्स - फोटो : pixabay
ब्यूटी एक्सपर्ट का कहना है कि गर्दन और उसके निचले हिस्से की क्लीनिंग करना भी उतना ही जरूरी है जितना की चेहरा साफ करना। ज्यादातर लोग अपने गर्दन और आसपास के हिस्से को साफ करने के मामले में लापरवाह होते हैं। जिसका नतीजा होता है गर्दन का काल पड़ना, लाइनों का दिखना और असमय त्वचा का ढीला पड़ना। 
विज्ञापन

3 of 5
dark neck
गर्दन को झुर्रियों और कालेपन से बचाना है तो रोजाना चेहरे की ही तरह से गर्दन के हिस्से पर भी सनस्क्रीन लगाएं। सूर्य की किरणें जिस भी हिस्से पर पड़ती हैं। वहां पर सनस्क्रीन लगाना जरूरी है। इसलिए चेहरे की ही तरह से गर्दन पर भी सनस्क्रीन लगानी चाहिए। 

4 of 5
dark neck
अगर आपका पूरा ध्यान केवल चेहरे की त्वचा को चमकाना है। तो भी आप जल्द ही बूढे नजर आने लगेंगे। क्योंकि गर्दन की स्किन से उम्र का अंदाजा लग जाता है। गर्दन की त्वचा को जवां बनाकर रखना है तो रोजाना इसका भी ख्याल रखें। गर्दन की त्वचा को चेहरे की ही भांति एक्सफोलिएट करें। इससे गर्दन पर जमा डेड स्किन सेल्स हट जाएंगे और गर्दन काली भी नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dark neck
विटामिन सी को अपनी स्किन केयर रूटीन में शामिल करें। ये स्किन की इलास्टिसिटी को बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही कोलेजन का भी निर्माण करता है। जिससे त्वचा ढीली नहीं पड़ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें