फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाने के लिए साबुन की जगह करें इन चीजों का इस्तेमाल, दमकेगी त्चचा और निखरेगा चेहरा

Wed, 06 Nov 2019 02:07 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Bath
स्वस्थ रहने के लिए हर व्यक्ति को रोजाना नहाना चाहिए। यह हमारे दिनचार्य का अहम हिस्सा है। नहाने से शरीर की सफाई तो होती ही है साथ ही दिमाग भी तरोताजा होता है। इसके अलावा लोग अपनी त्वचा को पैंपर करने के लिए नहाते समय तमाम प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप चाहे तो नहाने के पानी में कुछ चीजों को मिलाकर अपनी स्किन तथा स्वास्थ्य का ख्याल रख सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 9
besan
बेसन और दूध का उबटन
हफ्ते में दो बार अपने शरीर को साफ करने के लिए साबुन की जगह उबटन का इस्तेमाल करें। उबटन को बनाने के लिए बेसन में थोड़ा दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे पूरे शरीर पर कुछ देर के लिए लगाकर छोड़ दें। 15 से 20 मिनट बाद शरीर को रगड़कर धो लें। इससे आपकी त्वचा से ड्राइनेस तो दूर होगी साथ ही आपकी स्किन की रंगत में भी सुधार आएगा।
विज्ञापन

3 of 9
Milk Powder
दूध से नहाएं
दूध से नहाने से हमारा मतलब यह बिल्कुल नहीं कि आप भरकर दूध से नहाएं। दूध में मॉइश्चराइजिंग प्रॉपर्टी होती है जो हमारी त्वचा से ड्राइनेस दूर करने के साथ स्किन की रंगत को भी सुधारता है। इसके लिए आफको रूई को दूध में भिगोकर शरीर पर हल्का-हल्का रगड़कर लगाना होगा। कुछ देर बाद अब आप गर्म पानी से नहा लें।

4 of 9
alum
सेंधा नमक और फिटकरी
नहाने के पानी में एक चम्मच सेंधा नमक और फिटकरी मिलाने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। इसके अलावा शरीर की थकान दूर होती है और मसल्स के दर्द में आराम मिलता है।
विज्ञापन

5 of 9
green tea face mist - फोटो : social media
ग्रीन टी
नहाने के पानी में 4-5 ग्रीन-टी बैग डालकर 15-20 मिनट के लिए छोड दें। ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और डिटॉक्सीफायर के गुण होते हैं, जो आपकी हमारी स्किन के लिए एंटी-एजिंग और क्लींजर का काम करते हैं।
विज्ञापन

6 of 9
baking soda
बेकिंग सोडा
नहाने के पानी में 4-5 टेबलस्पून बेकिंग सोडा डालने से शरीर में मौजूद विषैले टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं।
विज्ञापन

7 of 9
neem
नीम के पत्ते
नीम के 8-10 पत्तों को एक गिलास पानी में उबालकर छान लें। इस पानी को नहाने वाले पानी में मिला लें। इस पानी से स्नान करने से त्वचा में होने वाले इंफैक्शन और सूजन की समस्या दूर होती है।

8 of 9
camphor - फोटो : camphor
कपूर
एक बाल्टी पानी में 2 से 3 कपूर के टुकड़े डालकर उन्हें अच्छी तरह से मिला दें। इस पानी से नहाने से सिर व शरीर दर्द की परेशानी दूर होती है। 
विज्ञापन

9 of 9
rose water
गुलाबजल
एक बाल्टी पानी में 3-4 चम्मच गुलाबजल मिलाकर नहाएं। इससे आपके शरीर से पसीने की बदबू दूर होगी। साथ ही आपकी त्वचा ग्लो करेगी।

नोटः यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने  के लिए साझा किया गया है। यदि किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें