सर्दियां शुरू हो चुकी हैं और इसी के साथ त्वचा का खास ख्याल रखने वाला समय भी आ चुका है। यूं तो अक्सर त्वचा का ख्याल रखना हम भूल जाते हैं लेकिन यहां सवाल है कि सर्दियों में अगर आप ट्रिप पर जा रहे हैं तो त्वचा ख्याल कैसे रखेंगे? यात्रा करते वक्त हो सकता है कि आपके पास सारे स्किन केयर प्रोडक्ट्स ना हों, या आपको समय ना मिले कि आप पूरा स्किन केयर रूटीन फॉलो करें, लेकिन आप बेसिक स्किन केयर तो अपना ही सकती हैं। जब भी यात्रा करें या शहर से बाहर जाएं तो कुछ टिप्स को अपनाकर त्वचा का खयाल रख सकती हैं। आइए जानते हैं क्या हैं ये टिप्स जो यात्रा के दौरान आपकी त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करेंगे।