अक्सर लोग बालों को छुपाने के लिए ब्लीच का इस्तेमाल करते हैं जो त्वचा के लिए हानिकारक होता है। इससे त्वचा जलने लगती है और खुजली तथा रैश्ज पड़ जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर पर ही प्राकृतिक चीजों के उपयोग से ब्लीच बनाई जा सकती है। तो आइए जानते हैं ब्लीच बनाने के कुछ आसान तरीकों के बारे में।
विज्ञापन
इन प्राकृतिक तरीकों से घर पर बनाएं ब्लीच, त्वचा को नहीं होगा नुकसान
2 of 6
प्राकृतिक तरीकों से बनाएं ब्लीच
दही
दही में मौजूद तत्व त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें लैक्टिक एसिड पाया जाता है जिसमें ब्लीच के गुण होते हैं। चेहरे पर थोड़ी देर के लिए दही को मलें और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। आप कुछ हफ्तों तक लगातार इस विधि को अपना सकते हैं।
विज्ञापन
इन प्राकृतिक तरीकों से घर पर बनाएं ब्लीच, त्वचा को नहीं होगा नुकसान
3 of 6
प्राकृतिक तरीकों से बनाएं ब्लीच
संतरा
संतरे में विटामिन सी पाया जाता है जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद सिट्रिक एसिड ब्लीच का काम करता है। संतरे के रस में एक चुटकी हल्दी की मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को 20-30 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और फिर धो लें। इसे रोज लगाने से जल्द ही आपको फर्क महसूस होगा।
इन प्राकृतिक तरीकों से घर पर बनाएं ब्लीच, त्वचा को नहीं होगा नुकसान
4 of 6
प्राकृतिक तरीकों से बनाएं ब्लीच
पपीता
लोग गोरा रंग पाने के लिए तो चेहरे पर पपीता लगाते ही हैं लेकिन इसे खाने से भी चेहरे पर निखार आता है। इसे लगाने के लिए कच्चे पपीते को नींबू के साथ मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें और 20-30 मिनट तक इससे चेहरे की मसाज करें। फिर इसे ठंडे पानी से धो लें। हफ्ते में एक दिन इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
इन प्राकृतिक तरीकों से घर पर बनाएं ब्लीच, त्वचा को नहीं होगा नुकसान
5 of 6
प्राकृतिक तरीकों से बनाएं ब्लीच
खीरा
नींबू के रस में खीरे का रस मिलाकर लगाने से चेहरे पर फर्क दिखता है। एक चम्मच नींबू के रस में आधा कप खीरे का रस मिलाएं और 10-15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। ऐसा रोज करने से त्वचा में निखार आता है।
इन प्राकृतिक तरीकों से घर पर बनाएं ब्लीच, त्वचा को नहीं होगा नुकसान
6 of 6
प्राकृतिक तरीकों से बनाएं ब्लीच
ओटमील
ओटमील को इस्तेमल करने के लिए इसमें टमाटर का रस मिलाएं। ओटमील स्क्रब का और टमाटर ब्लीच का काम करता है। सबसे पहले ओटमील का पाउडर बनाएं और फिर उसमें टमाटर का रस मिलाएं। बीस मिनट के लिए इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और फिर स्क्रब करें। अब इसे ठंडे पानी से धो लें।