यदि आपको बाजार में मिलने वाले हेयर कंडीशनर पर भरोसा नहीं है, तो उसकी जगह घर में रखी कुछ घरेलू चीजों को बालों पर इस्तेमाल करें, जिससे आपके बाल लहरा उठें।
विज्ञापन
1 of 7
घर में रखीं इन चीजों से बालों की शाइन को रखें बरकरार
- फोटो : Adobe stock
Hair Care Tips: बालों की देखरेख के लिए बाजार में कई प्रकार के हेयर केयर प्रोडक्ट मिलते हैं। जिनका इस्तेमाल बालों को शाइनी, मजबूत और घना बनाने में किया जाता है। इन्हीं हेयर प्रोडक्ट में हेयर कंडीशनर शामिल है, जोकि काफी महंगे आते हैं। जिस वजह से हर कोई इसे खरीद नहीं पाता है। ऐसे में आप चाहें तो बाजार से कंडीशनर खरीदने की जगह घर में रखी कुछ चीजों का इस्तेमाल करें।
यहां हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आपके बाल रेशम से सिल्की होकर लहराएंगे। खास बात ये है कि इन चीजों के इस्तेमाल के लिए आपको किसी तरह का अतिरिक्त खर्चा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
2 of 7
दही
- फोटो : freepik
दही
हर भारतीय घर में दही तो रखा ही रहता है। ऐसे में आप इसका इस्तेमाल हेयर कंडीशनर की जगह कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले तो दही को फ्रिज से निकालकर रख दें, क्योंकि ठंडा दही सर्दी का कारण बन सकता है। अब दही को ब्रश की मदद से बालों की जड़ों से लेकर छोर तक लगाएं। अब 15 मिनट इसे ऐसे ही लगा रहने दें।
विज्ञापन
3 of 7
दही
- फोटो : इंस्टाग्राम
इसके बाद अपने बालों को धो लें। ध्यान रखें कि दही के इस्तेमाल के बाद बालों को शैंपू हल्का सा ही लगाएं, ताकि इसका असर ज्यादा से ज्यादा बालों पर हो और बाल आपके सिल्की हो जाएं।
4 of 7
केले और शहद का मास्क
- फोटो : Freepik.com
केले और शहद का मास्क
यदि आप के पास बालों में मास्क लगाने का समय है तो केले और शहद का मास्क तैयार करें। इसके लिए सबसे पहले तो केले को अच्छी तरह से मैश कर लें। जब केला पूरी तरह से मैश हो जाए तो उसमें शहद को मिक्स करें। इसे पूरी तरह से मिक्स करने के बाद बालों की जड़ों से लेकर छोर तक पर अप्लाई करें।
विज्ञापन
5 of 7
केले और शहद का मास्क
- फोटो : Freepik.com
ध्यान रखें कि इसकी मात्रा ज्यादा ही होनी चाहिए। अच्छी मात्रा में केले और शहद का पेस्ट बालों पर अप्लाई करने के बाद इसे आधे घंटे के लिए ऐसे ही रहने दें। आधे घंटे के बाद बालों को धो लें और फिर इसका असर देखें।
विज्ञापन
6 of 7
एलोवेरा जेल और शहद का मिश्रण
- फोटो : Adobe stock
एलोवेरा जेल और शहद का मिश्रण
भारत में शायद ही कोई ऐसा घर होगा जहां एलोवेरा का पौधा न हो। यदि आपके घर में भी एलोवेरा का पौधा है तो इस मास्क का इस्तेमाल करें। इसके लिए सबसे पहले तो ताजा एलोवेरा की पत्ती लेकर उससे एलोवेरा जेल निकालें। इसके बाद उसमें थोड़ा सा शहद डालें।
दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें और फिर इसे बालों की जड़ों से लेकर छोर तक पर अप्लाई करें। 30 मिनट के बाद अपने बालों को धो लें। इससे आपके बालों को न सिर्फ पोषण मिलेगा, बल्कि आपके बाल शाइनी भी बनेंगे।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।