जी हां, भले ही आपको ये सुनने में अजीब लगे, लेकिन ये सच है कि चाय के पानी से आप बालों की कई परेशानियों को दूर करत सकते हैं। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
बालों की कई परेशानियों को दूर करता है चाय का पानी
- फोटो : Adobe Stock
Tea Water For Hair Care: आज-कल की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल की वजह से लोगों की सेहत पर काफी खराब पड़ रहा है। जिसकी वजह से न सिर्फ त्वचा डैमेज हो रही है, बल्कि उसके कारण बाल भी काफी हद तक खराब होते जा रहे हैं। ऐसे में बालों का सही से ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। इसी के चलते हम आपको यहां एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे, जिसके इस्तेमाल के बाद बाल काफी हद तक अच्छे हो जाएंगे।
यहां हम बात कर रहे हैं चाय के पानी की, जिसका इस्तेमाल आप अपने बालों की देखभाल के लिए कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको न सिर्फ चाय के पानी का इस्तेमाल करना बताएंगे, बल्कि इससे मिलने वाले लाभों के बारे में भी जानकारी देंगे। ताकि आपके बाल भी बने लंबे, घने और शाइनी।
विज्ञापन
2 of 7
सीधे करें अप्लाई
- फोटो : Adobe stock
सीधे करें अप्लाई
यदि आपके पास चाय का पानी बालों में लगाने का ज्यादा समय नहीं है तो उसी सीधा अपने बालों में अप्लाई करें। इसके लिए पानी में चाय पत्ती डालकर 5–10 मिनट तक उबालें। जब ये पूरी तरह से उबल जाए तो थोड़ी देर उस पानी को ठंडा होने दें और फिर इसे बालों में अप्लाई करें।
विज्ञापन
3 of 7
सीधे करें अप्लाई
- फोटो : Adobe stock
ध्यान रखें कि इसके इस्तेमाल के बाद आपको बालों में शैंपू नहीं करना है, इसलिए पहले ही अपने बालों को शैंपू से धो लें। चाय का पानी बालों में लगाने के बाद बालों को सादा पानी से ही धोना है।
4 of 7
नींबू के रस के साथ करें मिक्स
- फोटो : Freepik
नींबू के रस के साथ करें मिक्स
यदि बालों में काफी ज्यादा रूसी है तो चाय के पानी और नींबू के रस का मिश्रण भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले तो चाय की पत्ती को पानी में डालकर दस मिनट उबालें। जब ये ठंडा हो जाए तो इसमें नींबू का रस डालें और मिक्स करें।
विज्ञापन
5 of 7
नींबू के रस के साथ करें मिक्स
- फोटो : Adobe stock
इसके बाद धुले हुए बालों में इस मिश्रण को अच्छी तरह से लगाएं। 5 मिनट इसे ऐसे ही लगा रहने दें और फिर बालों को धो लें। इस मिश्रण का इस्तेमाल आप हर हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
मिलते हैं क्या फायदे
- फोटो : Freepik
मिलते हैं क्या फायदे
अब जान लें कि चाय का पानी बालों में इस्तेमाल करने से आपको क्या फायदे मिलत सकते हैं। इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करने के एक तो आपके बालों का रंग प्राकृतिक रूप से काला रहता है और आपको किसी तरह की डाई की जरूरत नहीं पड़ती।
इसके साथ-साथ चाय में मौजूद कैफीन बालों की जड़ों को मजबूत करता है, जिसकी वजह से हेयरफॉल अपने आप ही कम हो जाता है। इसमें पाए जाने वाले एंटी-फंगल गुण स्कैल्प को साफ करते हैं, जिस कारण खुजली और रूसी का खात्मा होता है। तो बस देर न करते हुए चाय के पानी का इस्तेमाल अपने बालों में करें।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।