फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lip Care Tips: काले होंठों को गुलाबी करने के लिए अपनाएं ये आसान नुस्खे, चंद दिनों में दिखेगा असर

Tue, 20 May 2025 09:35 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपके होंठ भी काले हो रहे हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर आप उन्हें गुलाबी कर सकते हैं। यहां उसके लिए आपको कुछ नुस्खे बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
काले होंठों को गुलाबी करने के लिए अपनाएं ये आसान नुस्खे - फोटो : Adobe stock
Lip Care Tips: अक्सर लोगों को लगता है कि जो लोग सिगरेट पीते हैं, सिर्फ उन्हीं के होंठ काले हो जाते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। होंठों के कालेपन के कई अन्य कारण भी हैं, जिनकी वजह से कई बार शर्मिंदगी तक का शिकार होना पड़ता है। तेज धूप, खराब खान-पान, प्रदूषण, खराब लिप बाम या लिपस्टिक का इस्तेमाल भी आपके होंठों के कालेपन को बढ़ा सकता है। ऐसे में आप चाहें तो कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।

दरअसल, यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप अपने होंठों का कालापन दूर कर सकते हैं। खास बात ये है कि इन नुस्खों को आजमाने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन

2 of 7
नींबू और शहद - फोटो : Freeepik.com

नींबू और शहद

ये स्क्रब होंठों के कालेपन को हटाने के लिए काफी कारगर माना जाता है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको सबसे पहले तो नींबू का रस एक कटोरी में निकाल लेना है। इसे निकालने के बाद इसमें सिर्फ इतना शहद डालें, ताकि ये अच्छी तरह से मिक्स हो जाए और स्क्रब की तरह बन जाए।
विज्ञापन

3 of 7
नींबू और शहद - फोटो : Adobe stock
अब अपने होंठों पर इसकी एक पतली लेयर लगाएं। 15 मिनट के लिए इसे ऐसे ही लगा रहने दें और फिर होंठों को साफ कर लें। इसके बाद लिप बाम अवश्य लगाएं। नींबू में पाए जाने वाले ब्लीचिंग तत्व होंठों का कालापन हटाते हैं, जबकि शहद होंठों को मॉइश्चराइज करता है। 

 

4 of 7
चुकंदर का रस - फोटो : Adobe stock
चुकंदर का रस

होंठों का गुलाबीपन वापस पाने के लिए चुकंदर का इस्तेमाल करना सबसे सही माना जाता है। दरअसल, चुकंदर का रस होंठों को प्राकृतिक रूप से गुलाबी करता है। इसके लिए सबसे पहले तो ताजा चुकंदर का रस निकालकर होंठों पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें।
विज्ञापन

5 of 7
चुकंदर का रस - फोटो : Freepik.com
इसका इस्तेमाल आप हर रोज कर सकते हैं। इससे किसी भी तरह से साइड इफेक्ट का खतरा नहीं होता है, तो बेझिझक आप भी चुकंदर के रस से होंठों का कालापन दूर करें। 

 
विज्ञापन

6 of 7
चीनी - फोटो : Freepik.com
चीनी 

कई बार होंठों का कालापन डेड स्किन की वजह से बढ़ जाता है। ऐसे में चीनी की मदद से आप इसे हटा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले तो थोड़ी सी चीनी में शहद मिला लें। अब हल्के हाथों से होंठों पर स्क्रब करें। 5-8 मिनट तक स्क्रब करने के बाद होंठों को साफ कर लें और उस पर लिप बाम लगा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चीनी - फोटो : Freepik.com
यदि आप चीनी के स्क्रब का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ये अवश्य याद रखें कि ये चीनी एक दम महीन पिसी हुई होनी चाहिए। यदि ये थोड़ी सी भी मोटी हुई तो इसकी वजह से आपके होंठ छिल भी सकते हैं। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें