खुजली कम करने के लिए बेहद कारगर होते हैं ये घरेलू उपाय

अमर उजाला

Mon, 19 May 2025

Image Credit : Freepik.com

खुजली एक आम समस्या है, जो त्वचा की जलन, एलर्जी, कीड़े के काटने, सूखी त्वचा या त्वचा रोगों जैसे एक्जिमा के कारण हो सकती है

Image Credit : Adobe stock

कुछ आसान घरेलू उपायों और सावधानियों से खुजली को कम किया जा सकता है। आइए, जानते हैं खुजली से राहत पाने के प्रभावी तरीके।

Image Credit : Freepik.com

1. ठंडा सेक

खुजली वाली जगह पर ठंडा सेक लगाना तुरंत राहत देता है। एक साफ कपड़े में बर्फ के टुकड़े लपेटकर प्रभावित जगह पर 5-10 मिनट के लिए रखें। ठंडा तापमान त्वचा की जलन को शांत करता है और खुजली को कम करता है।
Image Credit : Adobe stock

2. नारियल तेल या एलोवेरा

नारियल तेल या ताजा एलोवेरा जेल त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और सूखापन दूर करके खुजली कम करता है। नहाने के बाद प्रभावित जगह पर नारियल तेल या एलोवेरा जेल की पतली परत लगाएं।
Image Credit : freepik.com

3. सेब की सिरका है लाभदायक

एप्पल साइडर विनेगर में एसिटिक एसिड होता है, जिसे लोग वर्षों से एंटीसेप्टिक के रूप में इस्तेमाल करते आ रहे हैं। सेब का सिरका खुजली से राहत दिलाने में विशेष रूप से सहायक हो सकता है।
Image Credit : Freepik.com

4. नीम का तेल

खुजली की समस्या से तुरंत राहत दिलाने में नीम को काफी असरदार औषधि माना जाता है। नीम का तेल को प्रभावित जगह पर लगाने से आपके खुजली से आराम मिल सकता है
Image Credit : istock

लिवर के लिए नुकसानदायक होती हैं ये तीन चीजें

Freepik.com
Read Now