फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूखे और बेजान बालों से हैं परेशान तो नेचुरल कंडीशनर आएंगे काम, इन उपायों से मिलेंगे सिल्की बाल

Sat, 14 Mar 2020 06:29 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सुंदरता में चार चांद लगाने का काम करते हैं बाल। लड़की हो या लड़का बाल तो हर किसी को प्यारे होते हैं लेकिन कई बार  रूखे-बेजान और टूटते बाल परेशानी का सबब बन जाते हैं। अगर आप भी बालों की इस तरह की समस्या से जूझ रहें हैं तो कंडीशनर के इन नुस्खों को जरूर आजमाएं। बिना केमिकल वाले ये कंडीशनर बालों में प्राकृतिक तौर पर चमक लाने के साथ ही मजबूती भी लाएंगे और बाल घने और सिल्की हो जाएंगे। तो चलिए जानें उन नेचुरल कंडीशनर के बारे में.....
विज्ञापन

2 of 6
दही
दही
बालों को मुलायम और चमकदार बनाए रखने के लिए दही भी बहुत अच्छा प्राकृतिक कंडीशनर है। इसके अलावा, बालों के झड़ने और डैंड्रफ से निजात दिलाने में भी यह फायदेमंद है। अगर दही खट्टी हो तो वह और भी फायदेमंद है। दही को फेंटकर बालों पर आधे घंटे तक लगा रहने दें और फिर बालों को साफ कर लें।
विज्ञापन

3 of 6
जैतून का तेल
अगर आपके बाल बहुत रूखे हैं और शैंपू के बाद हेयर कंडीशनर इस्तेमाल करने पर भी आपको बालों की कंडीशनिंग की जरूरत महसूस होती है तो जैतून का तेल आपके लिए एक अच्छा हेयर कंडीशनर हो सकता है। शैंपू करने के 15-20 मिनट पहले सिर की जैतून के तेल से मालिश करें, इससे बालों की कंडीशनिंग अच्छे से होगी। आप चाहें तो तेल लगाने के बाद गुनगुने पानी में टॉवेल भिगोकर थोड़ी देर तक बालों पर लपेट लें। इससे बालों की चमक हमेशा बरकरार रहेगी।

4 of 6
- फोटो : सोशल मीडिया
मेंहदी
कई लोग बालों को रंगने के लिए मेंहदी या हिना का इस्तेमाल करते हैं लेकिन अगर आप मेंहदी को बालों पर आधे घंटे तक लगाकर छोड़ दें तो यह एक बेहतरीन कंडीशनर है। अगर आपके बाल भूरे हैं तो इसमें एक चुटकी कॉफी पाउडर मिलाएं, अगर आपके बाल गहरे काले रंग के हैं तो इसमें दो चम्मच आंवला पाउडर मिलाएं। इससे बालों में चमक तो होगी ही, साथ ही बालों की रंगत भी बरकरार रहेगी।
विज्ञापन

5 of 6
अंडा
रूखे बालों की कंडीशनिंग में अंडे की भी अहम भूमिका है। आधे कप गुनगुने पानी में अंडा फेंटकर बालों में 10 मिनट तक लगाने के बाद शैंपू करने से भी बालों की अच्छी कंडीशनिंग होती है। अगर आपके बाल बहुत रूखे हैं तो हफ्ते में एक बार इसे ट्राई करके देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : social media
शहद
अगर आपके बाल बहुत अधिक रूखे हैं तो आधा कप शहद में तीन चम्मच वेजिटेबिल ऑयल मिलाएं और बालों पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद शैंपू से बाल धो लें। यह आपके बालों को मुलायम बनाने के साथ-साथ इसकी चमक भी बरकरार रखेगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें