सुंदर दिखने के लिए हर कोई तरह-तरह के जतन करते हैं। घरेलू नुस्खे हो या महंगे प्रोडक्ट सबकुछ आजमाने के बाद भी बहुत से लोगों की सुंदरता पर ग्रहण लग जाता है। ऐसा आपके साथ न हो इसके लिए जरूरी है कि कुछ बातों का ध्यान रखा जाए। क्योंकि रोजमर्रा के जीवन की गलत आदतें सेहत बिगाड़ने के साथ ही सुंदरता को भी नुकसान पहुंचाती हैं। सुंदरता से मतलब केवल त्वचा की सुंदरता से नहीं है बल्कि दांत, बाल या ये सुंदरता आपकी अच्छी सेहत से भी जुड़ी हो सकती है। तो चलिए जानें कि वो कौन सी गलत आदते हैं जिन्हें जल्दी से जल्दी छोड़ देने में ही भलाई है।