फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमिकल वाले ब्लीच नहीं घर में बनाएं प्राकृतिक ब्लीचिंग पैक और पाएं गोरा निखार

Tue, 16 Feb 2021 09:14 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
bleaching - फोटो : twitter
गोरा निखार पाने के लिए अक्सर ब्लीच का इस्तेमाल किया जाता है। पार्लर से लेकर घर में भी बहुत सारे लोग फटाफट मनचाहा निखार पाने के लिए ब्लीच लगाते हैं। लेकिन लगातार चेहरे पर केमिकल वाले ब्लीच का इस्तेमाल करने से त्वचा को नुकसान होने लगता है। ये नुकसान लंबे समय बाद नजर आता है और स्थाई होता है। पिग्मेंटेशन से लेकर दाग-धब्बों और रिंकल्स की समस्या हो जाती है। लेकिन इन केमिकल वाले प्रोडक्ट की जगह पर कुछ प्राकृतिक पदार्थों से नेचुरल गोरापन पाया जा सकता है। जिनसे त्चचा को कोई नुकसान भी नहीं होगा। 
विज्ञापन

2 of 4
face - फोटो : pixabay
प्राकृतिक रूप से गोरापन पाना है तो एक चम्मच चंदन पाउडर लेकर उसमे दो चम्मच पानी डालें और पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। चंदन त्वचा को ठंडक पहुंचाने के साथ ही त्वचा में मेलानिन बढ़ाने में मदद करता है। जिससे त्वचा जवां रहती है। 
विज्ञापन

3 of 4
sandal
इस पेस्ट को ब्रश या कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं। चेहरे के साथ ही गर्दन और आसपास के हिस्से में लगाने से पूरी जगह की त्वचा एक समान नजर आएगी। जब ये पेस्ट अच्छे से सूख जाए तो इसे पानी की सहायता से साफ कर दें। आप चाहें तो गुलाब जल के स्प्रे की मदद से कपड़े या टिश्यू पेपर से पोंछकर साफ कर लें। ये त्वचा को फ्रेश फील करने में मदद करेगा।
विज्ञापन

4 of 4
face pack
इन नेचुरल ब्लीच प्रोडक्ट को लगातार कुछ सप्ताह तक प्रयोग करने के बाद ही इसका असर देखने को मिलेगा। लेकिन ये त्वचा को नुकसान ना पहुंचाकर जवां दिखाने में मदद करेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें