Natural Alternatives of Cosmetics: यदि आपको भी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट पर पैसे बहाना बेवकूफी लगता है तो उन्हें साइड में रखकर हमारे बताए प्राकृतिक विकल्प ट्राई करें।
विज्ञापन
1 of 6
कॉस्मेटिक्स पर हजारों रुपये उड़ाए बिना भी पा सकते हैं खूबसूरत त्वचा
- फोटो : Adobe stock
Natural Alternatives of Cosmetics: आज के समय में लोग स्किन केयर से लेकर मेकअप प्रोडक्ट तक में हजारों रुपये उड़ा देते हैं। सिर्फ महिलाएं ही नहीं, बल्कि पुरुष भी ग्लोइंग स्किन की चाह में और खूबसूरत दिखने के लिए खूब महंगे-महंगे प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं। यदि आप उन लोगों में से हैं जो पैसा बचाने के बारे में सोचते हैं तो ये लेख आपके लिए है।
हम यहां आपको महंगे-महंगे कॉस्मेटिक्स के कुछ ऐसे विकल्प बताने जा रहे हैं जो प्राकृतिक हैं। इन विकल्पों को ट्राई करने के लिए आपको न तो ज्यादा मेहनत की जरूरत पड़ेगी और न ही ज्यादा पैसे खर्चने की। तो आइए आपको भी कॉस्मेटिक्स के पैसे बचाने के जुगाड़ बताते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
मॉइश्चराइजर
- फोटो : Freepik.com
1. मॉइश्चराइजर
विकल्प - महंगे-महंगे मॉइश्चराइजर को इस्तेमाल करने की बजाय आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये स्किन को हाइड्रेट करता है, पिंपल्स और जलन से राहत देता है। कोशिश करें कि आप घर पर बना ताजा एलोवेरा जेल ही इस्तेमाल करें, ताकि ये आपकी स्किन को ज्यादा से ज्यादा राहत पहुंचाए।
विज्ञापन
3 of 6
क्लींजर
- फोटो : Adobe stock
2. क्लींजर
विकल्प- चेहरा अच्छी तरह से साफ करने के लिए हम सभी महंगे क्लींजर का इस्तेमाल करते हैं। पर, आप चाहें तो इस क्लींजर की जगह कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। कच्चे दूध में पाए जाने वाले तत्व आपकी स्किन की डीप क्लीनिंग करते हैं, जिससे त्वचा खिल उठती है।
4 of 6
फेसपैक
- फोटो : Adobe stock
3. फेसपैक
विकल्प - वैसे तो बाजार में हर स्किन टाइप के हिसाब से फेसपैक मिलते हैं, पर आप चाहें तो इसे घर पर ही तैयार करें। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी और गुलाबजल का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो ऑयली स्किन के लिए परफेक्ट है। वहीं ड्राई स्किन के लिए दही और शहद का पैक तैयार कर सकते हैं। ये त्वचा की नमी बरकरार रखेगा।
विज्ञापन
5 of 6
लिप बाम
- फोटो : Adobe Stock
4. लिप बाम
विकल्प - यदि आप बाजार से लिप बाम नहीं खरीदना चाहते हैं तो उसकी जगह नारियल का तेल या फिर देसी घी को होंठों पर अप्लाई करें। ये दोनों ही चीजें होंठों को नरम बनाने का काम करती हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आपको कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विकल्प - इसका इस्तेमाल वो लोग करते हैं, जिनके आंखों के नीचे काले घेरे होते हैं। यदि आप भी इस दिक्कत से परेशान हैं तो आई क्रीम की जगह बादाम तेल आंखों के नीचे अप्लाई करें। ये डार्क सर्कल्स और झुर्रियों में राहत देता है।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।