How To Get Rid Of Scalp Itching: गर्मी और बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा दिक्कतें त्वचा संबंधी होती हैं। क्योंकि मौसम हल्का सा भी बदलता है तो स्किन में खुजली होने लगती है। त्वचा के साथ-साथ ये मौसम स्कैल्प की खुजली का भी कारण बनता है।
सिर में होने वाली खुजली अगर थोड़ी-बहुत रहे तब तो ठीक है, लेकिन जब ये ज्यादा बढ़ जाती है तो शर्मिंदगी की वजह बन जाती है। ऐसे में अगर आपके सिर पर भी काफी खुजली हो रही है तो आप भी हमारा बताया नुस्खा एक बार ट्राई कर लें। इस नुस्खे को ट्राई करने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे।
विज्ञापन
2 of 7
इस नुस्खे को तैयार करने में ये चीजें आएंगी काम
- फोटो : Adobe stock
इस नुस्खे को तैयार करने में ये चीजें आएंगी काम
2 टेबलस्पून नारियल तेल
1 टेबलस्पून नींबू का रस
1/2 चम्मच टी ट्री ऑयल ( ये पूरी तरह वैकल्पिक है )
विज्ञापन
3 of 7
विधि
- फोटो : Freeepik.com
विधि
इस हेयर मास्क को तैयार करने के लिए सबसे पहले तो एक कटोरी में दो टेबल स्पून नारियल का तेल निकाल लें। अब इसमें नींबू का रस डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। यदि आपके पास टी ट्री ऑयल है, तो इसमें आधा चम्मच टी ट्री ऑयल को भी डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। अब ये मास्क तैयार है।
4 of 7
ऐसे करें इस्तेमाल
- फोटो : Freepik
ऐसे करें इस्तेमाल
अब बारी आती है इस हेयर मास्क को इस्तेमाल करने की तो इस मास्क को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अपने बालों को साफ रखें। गंदे बालों में हेयर मास्क लगाने से कोई असर नहीं होगा। तो अगर बाल साफ हैं तो सबसे पहले मिश्रण को उंगलियों की मदद से स्कैल्प पर अप्लाई करें।
विज्ञापन
5 of 7
ऐसे करें इस्तेमाल
- फोटो : Adobe stock
इससे आपको दस मिनट हल्के हाथ से मसाज करनी है। जब मसाज हो जाए तो इसे 40 मिनट के लिए ऐसे ही लगा रहने दें। 40 मिनट के बाद अपने बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें और फिर कंडीशनर का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
6 of 7
कितने दिन में दिखेगा असर
- फोटो : Adobe stock
कितने दिन में दिखेगा असर
यदि आपके सिर में काफी ज्यादा खुजली है तो हफ्ते में दो से तीन बार इस मिश्रण का इस्तेमाल करें। 2-3 हफ्तों में आपको खुजली में आराम महसूस होने लगेगा। पहले हफ्ते में आपको काफी राहत मिल जाएगी।
यदि आप इस मिश्रण का इस्तेमाल सिर पर कर रहे हैं तो नींबू की मात्रा ज्यादा न रखें, नहीं तो स्कैल्प में जलन हो सकती है। अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है, तो पहले पैच टेस्ट करें, पैच टेस्ट से आप कई परेशानियों से बच सकती हैं।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।