फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roop Chaudas Ubtan: नरक चतुर्दशी के लिए पहले से तैयार करके रख लें ये 3 उबटन, ताकि दिवाली पर खिल उठे चेहरा

Tue, 14 Oct 2025 03:48 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Roop Chaudas Special Ubtan Recipe: रूप चौदस के दिन उबटन लगाने की परंपरा है। ऐसे में आप तीन तरह के घरेलू उबटन पहले से तैयार करके रख सकते हैं, ताकि त्योहार के मौके पर आपको ज्यादा सोच-विचार न करना पड़े। 
विज्ञापन
1 of 7
नरक चतुर्दशी के लिए पहले से तैयार करके रख लें ये 3 उबटन - फोटो : अमर उजाला
Roop Chaudas Special Ubtan Recipe:  दिवाली से ठीक एक दिन पहले रूप चौदस यानी नरक चतुर्दशी मनाई जाती है। इस दिन को खास तौर पर सौंदर्य और शरीर की शुद्धि से जोड़ा जाता है। परंपरा के अनुसार इस दिन उबटन लगाकर शरीर को साफ़ किया जाता है, जिससे त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है और तन-मन दोनों तरोताज़ा हो जाते हैं। 

उबटन न केवल स्किन को एक्सफोलिएट करता है, बल्कि टैनिंग हटाने, डेड स्किन निकालने और रंगत निखारने में भी मदद करता है। ऐसे में अगर आप ये तीन आसान और असरदार घरेलू उबटन पहले से तैयार कर लें, तो त्योहार के दिन समय की बचत के साथ सुंदरता में भी निखार आ जाएगा। आइए जानें कैसे बनाएं ये उबटन और क्या-क्या सामग्री लगेगी।

 
विज्ञापन

2 of 7
पहला उबटन बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
1. पहला उबटन बनाने का सामान

इसे बनाने के लिए आपको 2 चम्मच बेसन, 1 चुटकी हल्दी, 1 चम्मच दही या गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी। आप गुलाब जल या दही में से एक चीज का चयन कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 7
विधि - फोटो : Adobe stock
विधि

इस उबटन को बनाने के लिए सबसे पहले तो एक कटोरी में सारी सामग्री मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे चेहरे और शरीर पर लगाएं, सूखने पर हल्के हाथ से रगड़ते हुए धो लें। ये उबटन स्किन को निखारता और साफ करता है।

 

4 of 7
दूसरा उबटन बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
2. दूसरा उबटन बनाने का सामान 

दूसरा उबटन बनाने के लिए आपको 1 चम्मच चंदन पाउडर, 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी। 
 
विज्ञापन

5 of 7
विधि - फोटो : Adobe stock

विधि

ये दूसरा उबटन बनाना भी काफी आसान होता है, जोकि उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद होता है, जिनकी स्किन ऑयली होती है। इसे बनाने के लिए इन सभी को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। 15 मिनट के लिए इसे पूरे शरीर पर लगाएं और फिर गीला करके साफ कर लें। इससे आपकी स्किन खिल उठेगी। 

 
विज्ञापन

6 of 7
तीसरा उबटन बनाने का सामान - फोटो : Adobe Stock
3. तीसरा उबटन बनाने का सामान

तीसरा उबटन बनाने के लिए आपको 2 चम्मच मसूर दाल (भिगोकर पीसी हुई), 1 चम्मच कच्चा दूध, कुछ बूंदें शहद की जरूरत पड़ेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विधि - फोटो : Adobe stock
विधि

इस तीसरे उबटन को बनाने के लिए सबसे पहले तो दाल को कम से कम रातभर भिगोना है। अच्छी तरह से फूल जाने के बाद इस दाल को पीस लें। अब इसमें एक चम्मच कच्चा दूध मिक्स करते हुए उसमें शहद की बूंदे डालकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को शरीर पर लगाकर सूखने दें, फिर स्क्रब करते हुए धो लें।
 
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें