फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nail Care Tips: नहीं बढ़ते हैं नाखून तो अपनाएं ये देसी नुस्खे, 15 दिन में फर्क देखकर होगी हैरानी!

Fri, 14 Nov 2025 09:43 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Natural Remedies To Grow Your Nail: अगर आपके नाखून भी बढ़ते नहीं हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप अपने नाखूनों को बढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
नहीं बढ़ते हैं नाखून तो अपनाएं ये देसी नुस्खे - फोटो : Adobe Stock
Natural Remedies To Grow Your Nail: अगर आपके नाखून तेजी से नहीं बढ़ते या बीच-बीच में टूट जाते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। दरअसल, कई बार शरीर में पोषक तत्वों की कमी, पानी कम पीना, हार्मोनल बदलाव या गलत नेल-केयर रूटीन की वजह से भी नाखूनों की ग्रोथ धीमी हो जाती है। लेकिन अच्छी बात यह है कि कुछ घरेलू नुस्खों और सही देखभाल से आप अपने नाखूनों को मजबूत, चमकदार और लंबा बना सकते हैं।

यहां हम आपको कुछ ऐसे ही आसान नुस्खों के बारे में बताएंगे। इन नुस्खों का यदि आप पूरा फायदा उठाना चाहते हैं, तो बस इनका इस्तेमाल सही से करें। इस लेख में हम आपको आसान घरेलू तरीके बताएंगे, जिन्हें नियमित अपनाने से आपके नाखून न केवल तेजी से बढ़ेंगे बल्कि पहले से ज्यादा मजबूत और खूबसूरत भी दिखेंगे।  
विज्ञापन

2 of 6
नारियल तेल मालिश - फोटो : Adobe stock
नारियल तेल मालिश

अगर आपके पास नारियल तेल है, तो उससे अच्छा विकल्प नाखून बढ़ाने के लिए कुछ हो नहीं सकता। इसके लिए हल्का गर्म नारियल तेल लें और इसे उंगलियों के नाखूनों और क्यूटिकल्स पर अच्छी तरह लगाएं। 2–3 मिनट हल्के हाथों से मसाज करें, इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और नाखून तेजी से बढ़ते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि नारियल तेल में मौजूद फैटी ऐसिड्स और एंटीऑक्सिडेंट्स नेल बेड को मजबूती प्रदान करते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 6
ऑलिव ऑयल ट्रीटमेंट - फोटो : Freepik.com
ऑलिव ऑयल ट्रीटमेंट

ऑलिव ऑयल भले ही महंगा होता है, लेकिन ये नाखूनों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले तो एक छोटी कटोरी में हल्का गुनगुना ऑलिव ऑयल लें। इसके बाद अपने नाखूनों और क्यूटिकल्स पर 3–5 मिनट तक मसाज करें। ऐसा इसलिए क्योंकि ऑलिव ऑयल नाखूनों में नमी बनाए रखता है, जिससे ड्राइनेस कम होती है। 

 

4 of 6
नींबू और ऑलिव ऑयल - फोटो : Freeepik.com
नींबू और ऑलिव ऑयल

अगर सिर्फ ऑलिव ऑयल इस्तेमाल नहीं करना है तो आप ये पेस्ट इस्तेमाल कर सकते हैं। आधा चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाकर हल्का गर्म करें। इस मिश्रण को नाखूनों पर 5 मिनट लगाएं और फिर पानी से धो लें।  नींबू नेल्स को नेचुरली सफेद करता है और पीलेपन को कम करता है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
लहसुन - फोटो : freepik.com
 लहसुन

एक लहसुन की कली को बीच से काटकर उसका रसा नाखूनों पर रगड़ें। लहसुन में मौजूद एंटी फंगल गुण नाखूनों के संक्रमण को रोकने में मदद करते हैं। ये नाखूनों को मजबूत बनाता है और उनकी ग्रोथ को तेज करता है। लहसुन की गंध से बचने के लिए बाद में हाथों को अच्छी तरह धो लें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वैसलीन - फोटो : Adobe stock
वैसलीन

रात में सोने से पहले नाखूनों और क्यूटिकल्स पर थोड़ी सी वैसलीन लगाएं। वैसलीन नाखूनों में नमी को लॉक करती है, जिससे वे टूटने से बचते हैं। ये नाखूनों को मुलायम और चमकदार बनाती है। इसको रोज लगाने पर नाखून तेजी से और मजबूत होकर बढ़ते हैं।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें