फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों के दाने से बनाएं उबटन, इस होली त्वचा पर लाएं कांति

Sun, 28 Mar 2021 10:56 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pintrest
होली के मौके पर चेहरे पर दमक लानी है तो सरसों के बीज से बना उबटन चेहरे पर लगाइए। ये त्वचा पर कांति लाने के साथ ही बहुत सी स्किन की समस्याओं से भी निजात दिलाता है। वैसे तो सरसों के बीज का इस्तेमाल तड़का लगाने के काम में आता है। जिसका स्वाद लोगों को पसंद होता है। वहीं ये बीज सुंदरता बढ़ाने के लिए भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
mustard seed
इसमें मौजूद विटामिन और एंटी-बैक्टीरियल एजेंट हमारी त्वचा को हाइड्रेटेड रखते हैं। यह स्किन को नुकसान पहुंचाने वाली यूवी किरणों और फ्री रैडिकल्स से हमारा बचाव करते हैं। इसे चेहरे पर लगाने से स्किन चमकदार और हेल्दी बनती है। यहां जानें सरसों के दानों को फेस पैक और स्क्रब के रूप में कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
फेसवॉश - फोटो : Istock
सरसों के दाने, दही, शहद, नीबू का रस और कॉर्नफ्लोर को लेकर एक साथ पीस लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 20-25 मिनट के लिए सूखने को छोड़ दें। फिर हल्के हाथों से मसाज कर इसे छुड़ाएं। अगर ये पैक ज्यादा सूख गया है तो हल्का सा तेल हाथों में लेकर लगाएं। इससे पैक मुलायम हो जाएगा और स्क्रब की तरह त्वचा से गंदगी छुड़ाने में भी मदद करेगा। 

4 of 5
scrub - फोटो : pixa
वैसे आप चाहे तो केवल सरसों के दानों को भूनकर देसी उबटन तैयार कर सकते हैं। इसे हाथों-पैरों पर लगाने से ये बेहतरीन स्क्रब का काम करता है। साथ ही ये सरसो का ऑयल इफेक्ट त्वचा को अंदर तक मॉइश्चराइज करने में मदद करेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
scrub
सरसों के दानों में एंटी-फंगल प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जिससे कि यह स्किन पर मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया का सफाया करती है। इसे चेहरे पर लगाने के लिए सरसों के दानों का पेस्ट बनाकर उसमें 1 टीस्पून नारियल तेल मिलाएं और चेहरे पर लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें