फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hairwash Rule: कहीं आप भी तो गलत तरीके से नहीं करती शैंपू, जानें बाल धोने का सही तरीका

Fri, 30 Sep 2022 02:19 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
hair wash - फोटो : istock
बालों की सफाई करने और गंदगी दूर करने के लिए लगभग सभी शैंपू का इस्तेमाल करते हैं। शैंपू कैसा हो, प्रोडक्ट अच्छे क्वालिटी का होना चाहिए। इस बात को काफी ध्यान रखा जाता है। क्योंकि अगर शैंपू में बहुत सारे केमिकल होंगे और वो हार्ड होगा तो इससे बालों के खऱाब होने का डर बना रहता है। लेकिन क्या शैंपू की क्वालिटी की बजाय आपने शैंपू करने के तरीके पर गौर किया है। कहीं आपका गलत तरीके से शैंपू करना ही तो बालों के झड़ने की एक वजह नही है। अगर आपने अभी तक नोटिस नहीं किया है। तो जान लीजिए बालों में शैंपू करने का सही तरीका। जिससे बालों का बेवजह टूटना और झड़ना बंद हो जाए।
विज्ञापन

2 of 5
hair wash - फोटो : istock
ज्यादा शैंपू
शैंपू को बालों में लगाने के लिए पहले थो़ड़ा सा शैंपू लेकर लगाते और फिर झाग बनाते हैं। जिससे कि पूरा बाल अच्छी तरह से साफ हो जाए। लेकिन कुछ लोग शैंपू की ज्यादा मात्रा को लेना ही ज्यादा झाग होना समझते है। जरूरत से ज्यादा शैंपू लगाने से बाल जड़ों से कमजोर होने लगते हैं। वैसे भी किसी भी चीज की अति बुरी होती है। जरूरत से ज्यादा शैंपू को एक बार में ही बालों में लगाने से बाल खराब होते हैं और उनकी शाइन भी कम होती है। 
विज्ञापन

3 of 5
hair wash - फोटो : istock
शैंपू हो सही
अगर आपके बाल में डैंड्रफ नही है तो एंटी डैंड्रफ शैंपू लगाने का कोई मतलब नही है। उसी तरह से अपनी स्कैल्प को जानकर ड्राई है या फिर ऑयली। उसी तरह के शैंपू का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। 

4 of 5
hair wash - फोटो : istock
गर्म पानी
जब भी किसी ब्यूटी टिप्स का जिक्र होता है तो बताया जाता है कि गर्म पानी का इस्तेमाल बॉडी और बालों पर नहीं करना चाहिए। बालों में कितना ही तेल क्यों ना लगा हो। या फिर बाल चाहे कितने गंदे हो लेकिन गर्म पानी से बाल नहीं धोने चाहिए। इससे बालों के टूटने-झड़ने की समस्या बढ़ जाती है। अगर ठंडी के दिनों में ठंडे पानी से बाल धोना मुश्किल लगता है तो आप गुनगुने पानी को लेकर बाल धो सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hair wash - फोटो : istock
शैंपू लगाने का तरीका
शैंपू को बालों और स्कैल्प में लगाने के लिए हमेशा अपने उंगलियों की पोर का इस्तेमाल करना चाहिए। जिससे धीरे-धीरे हल्के हाथों से शैंपू पूरे स्कैल्प पर फैल जाए और गंदगी-धूल मिट्टी साफ हो जाए। क्योंकि बहुत से लोग बालों को शैंपू करने के लिए बहुत ज्यादा रगड़ते हैं। जिससे बाल बिना वजह टूटते और कमजोर होते हैं। अगर आपके बाल लंबे हैं तो इनमे शैंपू करते समय हमेशा नीचे की ओर लटकाकर ही लगाना चाहिए। जिससे कि ये बहुत ज्यादा उलझे ना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें