Monsoon Skincare Mistake: बारिश का मौसम जहां मन को राहत देता है, वहीं त्वचा के लिए कई समस्याएं लेकर आता है। उमस, धूल, बैक्टीरिया और ह्यूमिडिटी की वजह से इस मौसम में चेहरे पर पिंपल्स, एलर्जी, फंगल इंफेक्शन और रैशेज जैसी परेशानियां आम हो जाती हैं। ऐसे में अगर आप कुछ गलत चीजें चेहरे पर लगा लें तो त्वचा की हालत और बिगड़ सकती है। चेहरे को कोमल और निखार चाहते हैं तो बारिश के मौसम में स्किन केयर करते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखें। कुछ ऐसे प्रोडक्ट हैं जिनका उपयोग चेहरे पर मौसम के अनुरूप करना चाहिए। वहीं गर्मियों और सर्दियों में स्किन केयर में इस्तेमाल की जाने वाली इन चीजों को मानसून में कभी चेहरे पर न लगाएं। इस लेख में ऐसी पांच चीजों के बारे में बताया जा रहा है, जो मानसून में त्वचा पर लगाने से ग्लो की जगह दाग-धब्बे की वजह बन सकती है।