फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Skin Care: बारिश में चावल का पानी लाएगा चेहरे पर चमक, इस तरह से बनाएं फेसमास्क

Tue, 19 Jul 2022 05:46 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
चावल के पानी से स्किन केयर - फोटो : istock
बारिश में गर्मी से भले ही राहत मिल जाए लेकिन स्किन की डलनेस नहीं जाती। इसके लिए आपको अतिरिक्त मेहनत करनी ही होगी। वैसे तो मानसून में ज्यादातर लोगों को एक्ने और पिंपल की समस्या घेर लेती हैं। लेकिन इसके साथ ही नमी और उमस से स्किन में ड्राईनेस बढ़ जाती है। अगर आप भी स्किन की ड्राईनेस और डलनेस से परेशान हैं। तो चावल के पानी को चेहरे पर लगाकर देखें। चावल के पानी से बने मास्क को चेहरे पर लगाने का काफी ज्यादा ट्रेंड है। वहीं मार्केट में भी राइस वाटर से बने प्रोडक्ट स्किन की देखभाल के लिए आ रहे हैं। तो चलिए जानें कैसे तैयार करें चावल के पानी से फेस मास्क। 
विज्ञापन

2 of 5
rice water - फोटो : Facebook
अगर आप चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहती हैं तो चावल के पानी से फेस मास्क तैयार करें। इसके लिए पके हुए चावल, शहद और कच्चे दूध की जरूरत होगी। चेहरे पर निकलने वाले एक्ने से भी इस फेस पैक की मदद से निजात मिल जाएगी। फेस पैक बनाने के लिए चावल को ज्यादा पका लें। जिससे कि ये आसानी से पेस्ट बन जाए। 
विज्ञापन

3 of 5
rice water
उबले चावल को उसी के पानी से पेस्ट बना लें। फिर इसमे शहद और कच्चा दूध थोड़ी मात्रा में डालें। इन सबको मिलाकर पैक तैयार करें। फिर इसे चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। करीब आधे घंटे बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इसे लगाने से चेहरे की डलनेस और एक्ने दूर होंगे और नेचुरल ग्लो दिखने लगेगा। 

4 of 5
wrinkle - फोटो : Pixabay
अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां दस्तक देने लगी हैं। तो चावल के पानी से बना पैक बहुत काम आएगा। इसे बनाने के लिए चावल को एक दो दिन तक भिगोकर रख दें। फिर इस पानी में चावल के आटे को मिलाएं। साथ में अंगूर का पेस्ट बना लें। और विटामिन ई ऑयल की कुछ बूंदे लें। इन तीनों चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
wrinkles
फिर चेहरे को ठंडे पानी से धोकर फेस क्रीम लगा लें। ये फेसपैक पहले इस्तेमाल से चेहरे पर असर दिखाना शुरू कर देता है। तो अगर आप मानसून में चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहती हैं और झुर्रियों को दूर भगाना है तो चावल के पानी को फेस पैक में इस्तेमाल कर देखें।

अस्वीकरण: यह लेख मात्र सामान्य जानकारी के लिए है, त्वचा पर किसी भी तरह के प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की राय अवश्य लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें