फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Skin Care Tips: बरसात में पिंपल्स और दाग-धब्बों से बचना है? ये 5 बातें रखें ध्यान में

Mon, 16 Jun 2025 01:46 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Monsoon Skin Care Tips: कई जगहों पर बारिश ने दस्तक दे दी है, जबकि कई जगहों पर कुछ ही दिनों में बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। ऐसे में अपनी स्किन का ध्यान खासतौर पर रखना शुरू कर दें। 
विज्ञापन
1 of 6
शुरू होने वाला है बारिश का मौसम, चाहते हैं दमकती रहे त्वचा तो ध्यान रखें ये बातें - फोटो : instagram
Monsoon Skin Care Tips: जून का महीना चल रहा है, ऐसे में बारिश ने कई जगहों पर मौसम काफी खुशनुमा कर दिया है। कई जगहों पर तो बारिश की वजह से जलभराव हो गया है, जिस कारण जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। ये मौसम वैसे तो काफी अच्छा होता है, लेकिन इस दौरान त्वचा पर काफी डैमेज हो जाती है। ऐसे में स्किन का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है।

यदि आप भी अपने चेहरे की चमक को खोना नहीं चाहते तो बारिश के मौसम में अपनी त्वचा का खास ध्यान रखें। यहां हम आपको मानसून में स्किन केयर करने के लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, ताकि आपका चेहरा भी खिला-खिला रहे। 
विज्ञापन

2 of 6
त्वचा को रखें साफ - फोटो : Adobe stock
त्वचा को रखें साफ

बारिश के मौसम में स्किन को साफ रखना बेहद जरूरी है। यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो इसकी वजह से फंगल इंफेक्शन होने की संभावना बढ़ जाएगी। इस मौसम में त्वचा पर गंदगी काफी चिपकती है, इसलिए शाम को सोने से पहले भी एक बार नहा लें। अगर नहा नहीं पा रहे हैं तो अपने चेहरे को माइल्ड क्लींजर की मदद से अच्छे से साफ करें। 

 
विज्ञापन

3 of 6
मॉइश्चराइजर है जरूरी - फोटो : Adobe stock
मॉइश्चराइजर है जरूरी

बारिश के मौसम में च्वचा काफी चिपचिपी हो जाती है, ऐसे में लोग मॉइश्चराइज का इस्तेमाल करना बंद कर देते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। इस मौसम में हल्के और जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें, ताकि आपकी स्किन हाइड्रेट रहे। ऐसा न करने पर त्वचा की नमी खोने लगेगी। 

 

4 of 6
सनस्क्रीन को तो बिल्कुल न भूलें - फोटो : Adobe stock
सनस्क्रीन को तो बिल्कुल न भूलें

बारिश के मौसम में भले ही धूप काफी कम हो जाती है, लेकिन यदि आप सनस्क्रीन का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो इससे आपकी डैमेज होने लगेगी। इसलिए बारिश के मौसम में भी सनस्क्रीन को अपना दोस्त बनाकर रखएं, ताकि धूप की किरणें आपको नुकसान न पहुंचा सकें। 

 
विज्ञापन

5 of 6
हफ्ते में दो बार स्क्रब - फोटो : Adobe stock
हफ्ते में दो बार स्क्रब

बारिश का मौसम शुरू होने से पहले ये जान लें कि इस मौसम में हफ्ते में कम से कम दो बार स्क्रब करना बेहद जरूरी है। यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपकी स्किन की डीप क्लीनिंग नहीं हो जाएगी, जिस कारण चेहरे पर मुंहासों जैसी दिक्कते बढ़ सकती हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हफ्ते में एक बार फेस पैक लगाएं - फोटो : Adobe stock
हफ्ते में एक बार फेस पैक लगाएं

त्वचा को दमकाने के लिए हफ्ते में कम से कम एक बार अपनी स्किन टाइप के हिसाब से फेस पैक इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि ये आपके स्किन टाइप से ही हो, वरना इसका असर आपके चेहरे पर नहीं दिखेगा और हो सकता है कि इसके इस्तेमाल से दिक्कत बढ़ जाए। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें