फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Skin Care: बारिश के मौसम में रूखे हो रहे हैं हाथ-पैर तो करें इन चीजों का इस्तेमाल

Tue, 10 Sep 2024 08:46 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर बारिश के मौसम में आपके हाथ-पैर भी रूखे होने लगे हैं तो कुछ चीजों का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
1 of 6
त्वचा के रूखेपन को दूर करेंगी ये चीजें - फोटो : iStock
Monsoon Skin Care: बारिश का मौसम हर किसी को पसंद होता है। ये मौसम घूमने-फिरने और खाने-पीने के लिए काफी खास माना जाता है। इस मौसम में हर कोई अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय व्यतीत करता है। बारिश का ये खुशनुमा मौसम अपने साथ-साथ कई परेशानियां भी लेकर आता है। इन परेशानियों में सबसे बड़ी दिक्कत होती है, त्वचा से जुड़ी परेशानियां का होना। इस मौसम में फंगल इंफेक्शन के साथ-साथ त्वचा के रूखे होने की वजह से लोग काफी परेशान रहते हैं। 

अगर बारिश के मौसम में आपके हाथ-पैर भी रूखे होने लगे हैं तो कुछ चीजों का इस्तेमाल करें। यहां हम आपको कुछ ऐसी घरेलू चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल आप हाथ-पैरों की नमी बरकरार रखने के लिए कर सकते हैं। इन चीजों के इस्तेमाल से पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य करें, ताकि किसी भी तरह की एलर्जी का खतरा न रहे। 
विज्ञापन

2 of 6
त्वचा के रूखेपन को दूर करेंगी ये चीजें - फोटो : iStock
ग्लिसरीन और गुलाबजल

बारिश के मौसम में अगर आपकी त्वचा रूखी हो रही है तो इन घरेलू चीजों का मिश्रण तैयार करें। इसका इस्तेमाल आप हर रोज अपने हाथ और पैरों पर कर सकते हैं। ये मिश्रण त्वचा को नर्म और मुलायम बनाता है।
विज्ञापन

3 of 6
त्वचा के रूखेपन को दूर करेंगी ये चीजें - फोटो : iStock
नारियल तेल

नारियल का तेल तो हर घर में आसानी से मिल ही जाता है। यह एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है जो त्वचा को गहराई से पोषण देता है। ऐसे में नारियल तेल का उपयोग रात में सोने से पहले हर रोज करें। 
 

4 of 6
त्वचा के रूखेपन को दूर करेंगी ये चीजें - फोटो : iStock
नीम का तेल

बारिश के मौसम में फंगल इंफेक्शन की समस्या का भी डर रहता है। ऐसे में आप इस परेशानी से बचने के लिए आप नीम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होता है। इसे रूखे हिस्सों पर लगाने से राहत मिलती है और त्वचा की समस्याओं से भी बचाव होता है।
विज्ञापन

5 of 6
त्वचा के रूखेपन को दूर करेंगी ये चीजें - फोटो : istock
शहद और दही का पैक

अगर आपके पास शहद और दही मौजूद है तो आप इन दोनों चीजों का मिश्रण बनाकर इसे त्वचा पर लगाएं। इसे कुछ समय के लिए छोड़ दें और फिर धो लें। इससे त्वचा में नमी बनी रहती है और रूखापन दूर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
त्वचा के रूखेपन को दूर करेंगी ये चीजें - फोटो : istock
मलाई

दूध की मलाई भी एक अच्छा मॉइस्चराइजर होता है। इसे अपने हाथों और पैरों पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें। इससे त्वचा मुलायम और चिकनी हो जाएगी।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें