फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून में चेहरे की हर परेशानी दूर करेंगी ये खास आइस क्यूब, जानिए आपकी स्किन के लिए कौन सी है बेहतर

Thu, 08 Aug 2019 10:43 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
मानसून के मौसम में त्वचा से संबंधित कई तरह की परेशानियां देखने को मिलती हैं। इस मौसम में मेकअप करना आसान नहीं होता है। त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं परेशान करती हैं। वहीं उमस और गर्मी से मेकअप ज्यादा देर चेहरे पर ठहरता नहीं है। अधिकांश मेकअप उत्पाद चेहरे पर फैलने का खतरा रहता है। जिससे चेहरे की खूबसूरती बिगड़ती है। आइस क्यूब का उपयोग गर्मी और मानसून के इस मौसम में कई मायनों में जादुई हो सकता है। आइए मेकअप विशेषज्ञ आश्मीन मुंजाल से जानते हैं आइस क्यूब से जुड़े कुछ घरेलू उपचार...
विज्ञापन

2 of 7
glowing skin - फोटो : file photo
आइस क्यूब से जुड़े ऐसे कई घरेलू उपचार हैं जो आपको दमकती त्वचा पाने में मदद कर सकते हैं। अक्सर इस मौसम में हमें ओपन पोर्स और टेनिंग की समस्या होती है। यदि ऐसा है तो आलू, खीरा और टमाटर का पेस्ट लेकर आइस ट्रे में जमा कर क्यूब बना लें। ये क्यूब त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
glowing skin - फोटो : Instagram
क्यूब्स को अपने चेहरे पर रगड़े फिर 20 मिनट के लिए छोड़ दें और इसके बाद पानी से धो लें। दिन में दो बार इसका इस्तेमाल करें, यह त्वचा के लिए बेहतरीन क्लिंजर और टोनर का काम करता है। अगर आपकी त्वचा ड्राई है तो इसमें 3 बादाम का पेस्ट भी मिला लें, यह बहुत फायदेमंद होगा। यदि आपकी त्वचा ऑयली है तो इसमें नींबू की रस मिलाएं, इससे आपको त्वचा की गंध से छुटकारा मिलेगा। 

4 of 7
underarms
अगर आपको अंडर आर्म्स में बहुत ज्यादा पसीना आता है तो आप इस पसीने की गंध से भी राहत पा सकती हैं। यदि आपकी त्वचा सनबर्न के कारण खुश्क हो गई है तो आप एलोविरा क्यूब का इस्तेमाल करें। इसमें जैस्मीन या नीम का तेल मिला लें, यह त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। एक क्यूब लेकर त्वचा, गर्दन, कोहनी पर रगड़े, 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। त्वचा से डार्क सेल्स और ट्रेनिंग निकल जाएगी। 
विज्ञापन

5 of 7
eyes
यदि आपकी आंखें बारिश के मौसम से सोई-सोई सी लग रही हैं तो दूध और ग्रीन टी से आइस क्यूब पैक बनाएं। ग्रीन टी बनाकर इसे आइस ट्रे में रखें। जब जरूरत हो आंखों पर लगाएं। तौलिए से त्वचा को सुखा लें। आइस क्यूब एक्ने पोर्स पर भी बेहद फायदेमंद होते हैं। इनका इस्तेमाल से मुंहासे की समस्या के लिए किया जा सकता है। यह त्वचा की लालिमा और सूजन को दूर करते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
rica waxing
आइस क्यूब लगाने से पहले चेहरे को पानी से धोकर अच्छी तरह सुखा कर लें। कुछ समय के लिए आइस क्यूब का दिन में कई बार इस्तेमाल करें, इसके बाद नियमित रूप से इस्तेमाल करें। आजकल महिलाएं वैक्सिंग का इस्तेमाल करती हैं। वहीं कई पुरुष भी इसका इस्तेमाल करने लगे हैं। यह शरीर से अवांछित बाल हटाने का अच्छा तरीका है, लेकिन वैक्सिंग के साथ त्वचा की देखभाल जरूरी है। खासतौर पर यदि आपकी त्वचा बहुत ज्यादा सेंसिटिव है तो आइस क्यूब बहुत अधिक फायदेमंद हो सकते है। वैक्सिंग के बाद त्वचा पर आइस क्यूब रगड़े। इससे त्वचा की लालिमा कम होगी और आराम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
flawless skin
निम्न बातों का ध्यान रखना लाभदायक होगा
1- उमस भरे मौसम में मेकअप करने और फाउंडेशन लगाने से पहले यदि आइस क्यूब का इस्तेमाल किया जाए तो मेकअप लंबे समय तक टिकता है। अपनी त्वचा को साफ करें, रूई से एस्ट्रिजेंट टोनर लगाएं। इसके बाद आइस क्यूब को एक साफ कपड़े में लपेट कर कुछ सेेकेंड के लिए चेहरे पर लगाएं।
2- आइस क्यूब का इस्तेमाल कभी भी 15 मिनट से ज्यादा समय के लिए न करें।
3- क्यूब बनाने के लिए आरओ का पानी इस्तेमाल करें जो हार्ड न हों, क्योंकि हार्ड पानी से त्वचा पर पैच की समस्या हो सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें