फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ मिनटों में त्वचा पर निखार चाहिए, तो जीरे से बने फेस स्क्रब का करें इस्तेमाल

Wed, 07 Aug 2019 06:07 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Face Pack
खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए जीरे का तड़का आपने आज तक बहुत बार लगाया होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपकी स्किन को दमकाने में भी बेहद फायदेमंद होता है। स्किन पर ग्लो पाने के लिए लड़किया महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स से लेकर ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं, लेकिन ये सभी चीजें बाद में त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं। जीरे की मदद से आप बिना पैसे खर्च किए और त्वचा को नुकसान पहुंचाए बिना दमकती स्किन पा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
cumin
जीरे में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज स्किन को हमेशा यूथफूल बनाए रखते हैं। इसमें मेडिसिनल प्रॉपर्टीज भी होती हैं। यह आपकी स्किन पर एजिंग्स मार्क्स को उभरने नहीं देता। इसमें कई तरह के विटामिंस और मिनरल्स मौजूद होते हैं। आइए जानते हैं ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर ही आप जीरे का स्क्रब कैसे बना सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
cumin seed
सामग्री 
-दो बड़ा चम्मच जीरा 
-आधा कप चीनी 
-एक बड़ा चम्मच शहद 
-1/2 कप बादाम का तेल 
-20 ड्रॉप्स टी-ट्री ऑयल 

4 of 7
almond oil
विधि 
-एक छोटा बर्तन लें। इसमें बादाम का तेल, शहद और टी-ट्री ऑयल डालें और इन्हें अच्छे से मिला लें।
-अब इसमें जीरा और चीनी मिला लें। इसे इतने अच्छे से मिलाएं कि इसमें तार खिचने लगें।
-आपका स्कआब तैयार है। अब इस मिश्रण को एक बोटल में भरकर रख दें। 
-हफ्ते में एक से दो बार इस स्क्रब को जरूर करें।
विज्ञापन

5 of 7
skin tanning
स्किन टैनिंग
गर्मियो में स्किन टैन की परेशानी झेल रहे लोगों के लिए जीरा वरदान है। स्किन से टैनिंग हटाने के लिए जीरे को पीसकर इसमें दही और गुलाबजल मिलाकर लगाने से स्किन टैनिंग दूर होती है।
विज्ञापन

6 of 7
glowing skin
चेहरे पर निखार
चेहरे को साफ और गोरा करने के लिए जीरा पाउडर में हल्दी पाउडर और शहद मिलाकर लगाएं, इससे आपके चेहरे की फेयरनेस बढ़ने के साथ निखार भी आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
wrinkles
चेहरे के रिंकल्स 
बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर आने वाले रिंकल्स को दूर रखने के लिए भी जीरे का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए जीरे को बेसन व कच्चे दूध में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से रिंकल्स दूर होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें