फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: चेहरे को चमका सकता है कच्चा दूध, बस इस्तेमाल का सही तरीका जान लें

Wed, 06 Aug 2025 03:45 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Skin Care Tips: यदि आप भी घर बैठे अपने चेहरे को चमकाना चाहती हैं तो कच्चे दूध का इस्तेमाल करें। यहां इस लेख में हम आपको कच्चे दूध के इस्तेमाल का सही तरीका बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
चेहरा दमकाने करने का सामान - फोटो : Adobe stock
How To Use Milk On Face On Face: चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए बाजार में तमाम स्किन केयर प्रोडक्ट आते हैं। इनके इस्तेमाल से चेहरे को इंस्टेंट ग्लो मिलता है। पर, कई बार ये प्रोडक्ट त्वचा को फायदा पहुंचाने की बजाय नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आज के समय में अभिनेत्रियों से लेकर आम लोग भी घरेलू नुस्खे आजमाना ज्यादा पसंद करते हैं। इसी के चलते हम आज आपको बताएंगे कच्चे दूध का फायदा।

दरअसल, बाजार में मिलने वाला कच्चा दूध स्किन को काफी लाभ पहुंचाता है। इसका लाभ तब सबसे ज्यादा मिलता है, जब आप इसका इस्तेमाल सही तरह से करेंगी। इसी के चलते आज इस लेख में हम आपको स्किन पर कच्चे दूध के इस्तेमाल का तरीका बताने जा रहे हैं।, ताकि घर बैठे आप पाएं दमकती और निखरती त्वचा.......
विज्ञापन

2 of 7
चेहरा दमकाने का सामान - फोटो : Adobe stock
चेहरा दमकाने का सामान
  • 2-3 बड़े चम्मच कच्चा दूध 
  •  1 चम्मच बेसन 

 
विज्ञापन

3 of 7
पैक बनाने का तरीका - फोटो : Adobe stock
पैक बनाने का तरीका

इसका पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में कच्चा दूध लें। अब इसमें थोड़ा सा बेसन मिक्स करके पेस्ट तैयार करें। ध्यान रखें कि ये पेस्ट एकदम से पतला न हो जाए। अगर पेस्ट पतला हो गया तो इसे चेहरे पर अप्लाई करना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए थोड़ा गाढ़ा पेस्ट बनाएं और थोड़ी देर उसे ऐसे ही रहने दें, ताकि ये अच्छे से सेट हो जाएं। 

 

4 of 7
इस्तेमाल का तरीका - फोटो : Adobe stock
इस्तेमाल का तरीका

अब बारी आती है इस पैक को इस्तेमाल करने की तो उसके लिए सबसे पहले अपना चेहरा और गर्दन अच्छी तरह से धो लें। इसके लिए किसी अच्छे फेसवॉश का इस्तेमाल करें। फेसवॉश इस्तेमाल करवे के बाद आपका चेहरा पूरी तरह से साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

5 of 7
इस्तेमाल का तरीका - फोटो : Adobe stock
अब एक ब्रश की मदद से मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं। अब 15-20 मिनट तक सूखने दें। 20 मिनट के बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। चेहरा धोने के बाद हल्के हाथों से चेहरे को थपथपाते हुए पोंछ लें। इसके बाद मॉइश्चराइज और टोनर का इस्तेमाल अवश्य करें। इससे आपका चेहरा खिल उठेगा। 

 
विज्ञापन

6 of 7
कब कर सकते हैं इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
कब कर सकते हैं इस्तेमाल

यदि आप इस पैक का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो याद रखें कि इसे सिर्फ सप्ताह में 2-3 बार इस पैक का इस्तेमाल करें। इससे ज्यादा इस्तेमाल करेंगे तो ये चेहरे को डैमेंज कर सकता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा तीन बार इसका इस्तेमाल करें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बरतें ये सावधानी - फोटो : Adobe stock
बरतें ये सावधानी

इस पैक को इस्तेमाल करने के लिए कुछ सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। दरअसल, ये हर किसी को सूट नहीं करता है। इसलिए यदि पहली बार इस पैक का इस्तेमाल करना है तो पहले पैच टेस्ट करें, ताकी किसी तरह की एलर्जी का खतरा न रहे। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें