सर्दियों के मौसम में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। इस वजह से लोग त्वचा की नमी को बरकरार रखने के लिए बाजार के मॉश्चराइजर का प्रयोग करते हैं जो काफी मंहगे होते हैं और नुकसान भी पहुंचाते हैं। अगर आप घर पर बनें मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपकी त्वचा को कोई नुकसान पहुंचता और ये टिकाऊ भी होते हैं। तो आइए जानते हैं घर पर ही मॉश्चराइजर बनाने के तरीके और इनके इस्तेमाल के बारे में।
विज्ञापन
घर पर ही बनाएं 'Moisturizer', ऐसे करें इस्तेमाल
2 of 7
घर पर ही बनाएं मॉश्चराइजर
शहद
रूखी त्वचा पर शहद लगाने से त्वचा फटती नहीं है। प्रभावित हिस्सों पर 15-20 मिनट तक शहद लगाएं और इसे गुनगुने पानी से धो लें। शहद से त्वचा की नमी बरकरार रहती है। आप हफ्ते में दो दिन इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
घर पर ही बनाएं 'Moisturizer', ऐसे करें इस्तेमाल
3 of 7
घर पर ही बनाएं मॉश्चराइजर
तेल
आप जैतून, नारियल, जोजोबा, बेबी, कैस्टर आदि किसी भी तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नहाने से पहले दो मिनट तक शरीर की तेल मालिश करें। आप इन तेल को रात में लगाकर सो भी सकते हैं। त्वचा की नमी बनाए रखने के लिए नहाने के बाद भी इन तेलों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
घर पर ही बनाएं 'Moisturizer', ऐसे करें इस्तेमाल
4 of 7
घर पर ही बनाएं मॉश्चराइजर
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल से भी स्किन मॉश्चराइज होती है। एलोवेरा जेल को अच्छे से मैश कर लें और त्वचा पर इसे 10-12 मिनट तक लगाएं। अब गुनगुने पानी से इसे धो लें। आप हर दूसरे-तीसरे दिन इसका प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
घर पर ही बनाएं 'Moisturizer', ऐसे करें इस्तेमाल
5 of 7
घर पर ही बनाएं मॉश्चराइजर
दूध या दही
दूध या दही से त्वचा कोमल बनती है। नहाने से पहले 10-15 मिनट तक प्रभावित हिस्सों पर दूध या दही लगाएं और हल्के गर्म पानी से इसे धो लें। हफ्ते में दो बार इसका प्रयोग किया जा सकता है। अगर आपको डेयरी उत्पादों से एलर्जी है तो इसका प्रयोग ना करें।
विज्ञापन
घर पर ही बनाएं 'Moisturizer', ऐसे करें इस्तेमाल
6 of 7
घर पर ही बनाएं मॉश्चराइजर
एवोकाडो
एवोकाडो को काटकर इसका गूदा निकाल लें और अच्छे से मैश कर लें। इसे दस मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में दो बार इसके इस्तेमाल से फर्क दिखाई देगा।