अपनी त्वचा को रूखेपन से दूर रखने के लिए पुदीने की हरी पत्तियां, ग्लिसरीन और गुलाबजल की जरूरत है। ग्लिसरीन और गुलाबजल सबके घर में मिलने वाली चीजे हैं। हालांकि, पुदीने की हरी पत्तियां सब्जीवाले के यहां आराम से मिल जाएंगी। चाहें तो किसी गमले में भी आप पुदीना लगा सकते हैं।
त्वचा को रूखेपन से दूर रखने के लिए और ग्लोइंग त्वचा के लिए पुदीने की हरी पत्तियों को धुलकर पीस लें। पिसे पुदीने में गुलाबजल मिला लें। अब तैयार पेस्ट में दो बूंद ग्लिसरीन मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें। अगर आप नियमित रूप से इस पैक का उपयोग करेंगी तो आपको मुहांसे की समस्या, डेड और रूखी त्वचा सेल्स की परेशानी नहीं होगी।