फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्वचा के रूखेपन की समस्या को पुदीना और गुलाबजल ऐसे करेंगे दूर

Tue, 24 Sep 2019 05:09 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन

धीरे-धीरे मौसम बदलने लगा है। लेकिन याद रखें मौसम कोई भी हो त्वचा का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है क्योंकि हर मौसम में त्वचा की अलग समस्या होती है। त्वचा में रूखेपन की समस्या कुछ लोगों को गर्मी और ठंडी दोनों ही मौसम में होती है। अगर आप इस तरह की दिक्कत से दूर रहना चाहते हैं तो आपको सिर्फ तीन चीजों का उपयोग करना है। इनके उपयोग से ना केवल आपकी त्वचा सर्दी बल्कि किसी भी मौसम में रूखी नहीं होगी और डेड स्किन सेल्स की समस्या से बचे रहेंगे।

विज्ञापन

अपनी त्वचा को रूखेपन से दूर रखने के लिए पुदीने की हरी पत्तियां, ग्लिसरीन और गुलाबजल की जरूरत है। ग्लिसरीन और गुलाबजल सबके घर में मिलने वाली चीजे हैं। हालांकि,  पुदीने की हरी पत्तियां सब्जीवाले के यहां आराम से मिल जाएंगी। चाहें तो किसी गमले में भी आप पुदीना लगा सकते हैं। 
विज्ञापन

त्वचा को रूखेपन से दूर रखने के लिए और ग्लोइंग त्वचा के लिए पुदीने की हरी पत्तियों को धुलकर पीस लें। पिसे पुदीने में गुलाबजल मिला लें। अब तैयार पेस्ट में दो बूंद ग्लिसरीन मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें। अगर आप नियमित रूप से इस पैक का उपयोग करेंगी तो आपको मुहांसे की समस्या, डेड और रूखी त्वचा सेल्स की परेशानी नहीं होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें