फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: चेहरे की रंगत बिगाड़ सकती हैं ये गलतियां, स्किन केयर करते समय खासतौर पर रखें ध्यान

Tue, 24 Dec 2024 04:58 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर स्किन केयर करते समय कुछ सामान्य गलतियां की जाएं, तो ये चेहरे की रंगत और त्वचा की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसे में स्किन केयर करते समय ध्यान में रखना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 6
चेहरे की रंगत बिगाड़ सकती हैं ये गलतियां - फोटो : Adobe stock
Skin Care Tips:  पुरुषों से लेकर महिलाएं तक चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए तमाम तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। बाजार में हर स्किन टाइप और टोन के हिसाब से मेकअप और स्किन केयर प्रोडक्ट मिलते हैं। बावजूद इसके कई बार ऐसा होता है कि महंगे-महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के बाद भी चेहरे पर लाभ तो नहीं मिलता लेकिन हां इसकी वजह से चेहरे पर तमाम तरह की परेशानी होने लगती है। ऐसे में आपको ध्यान देने की आवश्यकता है कि ये दिक्कत किन कारणों से हो रही है।

दरअसल, आपके द्वारा ही की गई कुछ गलतियों की वजह से भी चेहरे की रंगत बिगड़ने लगती है। हम इस लेख में आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताएंगे जो अक्सर लोग जाने-अनजाने में कर देते हैं। इस बातों का आपको खास ध्यान रखने की जरूरत है। 
विज्ञापन

2 of 6
सही उत्पाद न चुनना - फोटो : Adobe stock
सही उत्पाद न चुनना

अपनी त्वचा के प्रकार को समझें और उसके अनुसार स्किन केयर उत्पाद चुनें, क्योंकि हर किसी की त्वचा का प्रकार अलग होता है। गलत प्रोडक्ट का इस्तेमाल त्वचा पर रैशेज, ड्रायनेस, या पिंपल्स का कारण बन सकता है।  
विज्ञापन

3 of 6
सनस्क्रीन का उपयोग न करना - फोटो : Adobe stock
सनस्क्रीन का उपयोग न करना  

धूप में बिना सनस्क्रीन लगाए बाहर जाने से त्वचा पर यूवी किरणों का असर पड़ता है, जिससे टैनिंग, सनबर्न और झुर्रियां हो सकती हैं। ऐसे में हर रोज घर से बाहर निकलने से पहले एसपीएफ 40 या उससे अधिक वाली सनस्क्रीन जरूर लगाएं।  

Fashion Tips: टर्टल नेक वाला ब्लाउज पहनना पसंद है तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना बिगड़ जाएगा लुक

4 of 6
मेकअप को पूरी तरह से न हटाना - फोटो : Adobe stock
मेकअप को पूरी तरह से न हटाना

 मेकअप हटाए बिना सोने से त्वचा के पोर्स बंद हो सकते हैं, जिससे मुंहासे और दाग-धब्बे हो सकते हैं। ऐसे में हमेशा सोने से पहले मेकअप को अच्छी तरह रिमूव करें और त्वचा को साफ करें।  मेकअप हटाने के बाद चेहरे को सही से साफ अवश्य करें। 
विज्ञापन

5 of 6
बार-बार चेहरे को छूना - फोटो : Adobe stock
बार-बार चेहरे को छूना

बार-बार चेहरे को छूने से हाथ की गंदगी और बैक्टीरिया त्वचा पर ट्रांसफर हो जाते हैं, जिससे स्किन प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। ऐसे में चेहरे को छूने की आदत पर कंट्रोल करें और हाथों को साफ रखें। ताकि यदि आप अपने चेहरे को छूएं तो हाथ अवश्य साफ होने चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ज्यादा स्क्रब करना - फोटो : Adobe stock
ज्यादा स्क्रब करना

बार-बार स्क्रबिंग करने से त्वचा की नैचुरल नमी खत्म हो सकती है और त्वचा संवेदनशील हो सकती है। इसलिए सप्ताह में 1-2 बार ही हल्के स्क्रब का उपयोग करें, ताकि आपका चेहरा भी खिला-खिला रहे। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें