फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Men's Body Care: शरीर से जुड़ी इन दिक्कतों को अक्सर छुपा लेते हैं पुरुष, ये रहे उनके कारगर इलाज

Fri, 13 Jun 2025 03:49 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Body Related Problems That Men Hesitate To Share: सुनने में भले ही ये अजीब लगे लेकिन ये सच है। शरीर के जुड़ी कई ऐसी परेशानियां हैं, जिनके बारे में पुरुष किसी से बात करना पसंद नहीं करते। यहां हम आपको उन्हीं दिक्कतों का हल बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
शरीर से जुड़ी इन दिक्कतों को अक्सर छुपा लेते हैं पुरुष - फोटो : Adobe stock
Body Related Problems That Men Hesitate To Share :  महिलाएं अपनी दिक्कत एक-दूसरे से साझा कर लेती हैं, लेकिन जब बात आती है पुरुषों की तो उनके लिए अपनी पर्सनल दिक्कतों के बारे में हर किसी से बात करना आसान नहीं होता। कई बार तो कुछ ऐसी बातें होती हैं, जिस बारे में पुरुष अपने अपनों से भी खुलकर बात नहीं कर पाते।

ये दिक्कतें ज्यादातर उनके शरीर से जुड़ी होती हैं। इसी परेशानी को देखते हुए हम आपको कुछ ऐसी ही दिक्कतों और साथ में उनके हल के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आपको किसी से बात भी करने की जरूरत न पड़े और आपकी समस्या का हल भी मिल जाए। 
विज्ञापन

2 of 7
अत्यधिक पसीना - फोटो : अमर उजाला
दिक्कत - अत्यधिक पसीना 

हल - यदि आपको काफी ज्यादा पसीना आता है तो कपड़े पहनने से पहले बर्फ से सिकाई करें। ये त्वचा के पोर्स को ब्लॉक करके पसीनो को काफी समय तक रोकने का काम करती है। इसके अलावा कॉटन के कपड़े पहनें, ताकि आपका पसीना आए तो जल्द ही सूख भी जाए। इसके बाद भी पसीना काफी परेशान कर रहा है तो जरूरत हो तो डॉक्टर से सलाह लें।

 
विज्ञापन

3 of 7
पसीने से रैशेज - फोटो : Adobe stock
दिक्कत-  पसीने से रैशेज
 
हल - महिलाओं के मुकाबले पुरुषों को पसीना काफी ज्यादा आता है। ऐसे में इसकी वजह से अक्सर उन्हें शरीर पर रैशेज हो जाते हैं। पर वो इस बारे में किसी से कह नहीं पाते। यदि आपके साथ भी ऐसी दिक्कत हो रही है तो इन रैशेज पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। इससे आपको जलन से राहत मिलेगी। जितना हो सके ऐसे कपड़े पहनें, जो हवादार हों। 

 

4 of 7
पसीने की बदबू - फोटो : Adobe stock
दिक्कत - पसीने की बदबू 

हल- बहुत से पुरुष इस बात से परेशान रहते हैं कि उनके पसीने में बदबू काफी ज्यादा आती है। ऐसे में आप चाहें तो अपने नहाने के पानी में नीम की पत्तियां डाल सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले नीम की पत्तियों को थोड़े से पानी में डालकर उबाल लें। अब इस पानी को नहाने के पानी में मिक्स करें। इससे पसीने की बदबू कंट्रोल हो जाएगी। 

 
विज्ञापन

5 of 7
पैरों की दुर्गंध - फोटो : Adobe stock
दिक्कत- पैरों की दुर्गंध

हल- जो पुरुष जूते पहनते हैं, ये दिक्कत अक्सर उन्हीं लड़कों के सामने आती है। दरअसल, ज्यादा देर तक जूते पहनने से पैरों में बैक्टीरिया जमने लगते हैं, ऐसे में अपने पैरों को नमक के पानी में डुबो कर रखें। इसके अलावा आप चाहें तो जूतों में थोड़ा सा बेकिंग सोडा छिड़क सकते हैं। इससे भी पैरों की बदबू एकदम गायब सी हो जाती है। 

 
विज्ञापन

6 of 7
फटी एड़ियां - फोटो : Adobe stock
दिक्कत- फटी एड़ियां

हल- हमेशा जूते पहनने से पुरुषों के पैरों की एड़ियां फटने लगती हैं। इसको ठीक करने के लिए आपको ग्लिसरीन को रातभर के लिए पैरों पर अप्लाई करना है। सोने से पहले अपने पैरों को पहले अच्छी तरह से धोएं और फिर उस पर ग्लिसरीन को अप्लाई करें। अब इसे ऐसे ही रहने दें। हर रोज ऐसा करने से आपकी फटी एड़ियां ठीक हो जाएंगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सही से दाढ़ी न आना - फोटो : Adobe stock
दिक्कत - सही से दाढ़ी न आना

हल- यदि आपके चेहरे पर भी सही से दाढ़ी नहीं आती है तो हमारा बताया नुस्खा आजमाकर देख लें। इसके लिए सबसे पहले एक बाउल में नींबू का रस और तेल को अच्छे से मिक्स करें। अब इस पेस्ट को दाढ़ी की जगह अप्लाई करें। हफ्ते में तीन से चार बार इस पेस्ट को अप्लाई करें और फिर इसका असर देखें। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें