आमतौर पर लड़कियों को ही झुर्रियों की वजह से परेशान होते देखा जाता है। लेकिन आजकल लड़कों में भी ये समस्या आम हो रही है। इस वजह से वे अपनी उम्र से बड़े दिखने लगते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें अजमाकर आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं।
विज्ञापन
सिगरेट पीने से खो जाती है चेहरे की चमक, ऐसे पाएं वापस
2 of 6
सबसे पहले आपको सिगरेट की लत से पीछा छुड़ाना होगा। ये आपकी सेहत को तो नुकसान पहुंचाती ही है साथ में आपकी त्वचा के लिए भी हानिकारक है। सिगरेट ना सिर्फ झुर्रियां पैदा करती है बल्कि इसको पीने से मुंहासें भी होते हैं।
विज्ञापन
सिगरेट पीने से खो जाती है चेहरे की चमक, ऐसे पाएं वापस
3 of 6
- अगर आप इस समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको ज्यादा से ज्यादा सब्जियां और फल खाने चाहिए। इससे त्वचा में निखार आता है। साथ ही आपको अपनी डाइट का भी ख्याल रखना चाहिए।
- अगर आपका ज्यादातर समय धूप में निकलता है तो इसके लिए जरूरी है कि आप सनस्क्रीन का प्रयोग करें। धूप की वजह से भी झुर्रियां पड़ती हैं और आप उम्र से बड़े लगने लगते हैं।
सिगरेट पीने से खो जाती है चेहरे की चमक, ऐसे पाएं वापस
4 of 6
- आपको सीधे लेटकर सोने की आदत बनानी चाहिए क्योंकि जब हमारा चेहरा तकिए पर होता है तो उस पर कुछ निशान बन जाते हैं। इस वजह से भी झुर्रियां पड़ सकती हैं।
- कुछ लोगों साबुन से ही अपना चेहरा धोते हैं। इससे भी झुर्रियों की शिकायत होती है। चेहरा धोने के लिए आपको मर्दों वाले फेस वॉश का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
सिगरेट पीने से खो जाती है चेहरे की चमक, ऐसे पाएं वापस
5 of 6
इन सब उपचार के अलावा आप कुछ घरेलू नुस्खे भी अपना सकते हैं।
मिल्क पाउडर-
दो चम्मच शहद और चार चम्मच मिल्क पाउडर को गुनगुने पानी में मिलाएं। इस पेस्ट को 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं फिर धो लें। इससे आपकी त्वचा में निखार आएगा।
सिगरेट पीने से खो जाती है चेहरे की चमक, ऐसे पाएं वापस
6 of 6
पपीता-
पपीते में शहद मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। दस मिनट बाद चेहरा धो लें, कुछ दिनों बाद आपको असर दिखाई देगा।
टमाटर-
त्वचा में निखार लाने के लिए टमाटर खाना बेहद जरूरी है। अगर आप रोज एक टमाटर खाते हैं तो आपकी त्वचा खुद-ब-खुद ग्लो करने लगेगी। अगर आप चाहें तो चेहरे पर टमाटर का गूदा भी लगा सकते हैं।