फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदी और अंडा लगाने से बालों में आएगी नई चमक, ये रहे लगाने के फायदे

Mon, 22 Feb 2021 06:55 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बालों को नर्म मुलायम और कलरफुल रखने के लिए बहुत सारे लोग मेहंदी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केवल मेहंदी नहीं बल्कि इसे अंडे के साथ मिलाकर लगाने से बालों में नई चमक आती है। साथ ही ये घने और मुलायम भी हो जाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
egg
दरअसल, बालों में केवल हिना लगाने से वो बालों को रूखा और बेजान बना देती हैं। लेकिन अगर इन्हें अंडे के साथ मिलाकर बालों में लगाएं तो ये बालों की नमी को बैलेंस करता है। साथ ही बालों में मजबूती आ जाती है। अंडे में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। ऐसे में ये बालों के झड़ने के क्रम को तोड़ता है। साथ ही मजबूती भी देता है। 
विज्ञापन

3 of 5
hair - फोटो : social media
बालों में पोषण की कमी की वजह से बाल पतले तो होते ही हैं। वहीं बालों में चिपकापन रहता है। अगर मेहंदी और अंडे को साथ में मिलाकर लगाया जाए तो बालों का पतला और सफेदपन चला जाता है और बाल काले रंग के दिखने लगते हैं। अगर आप बालों को नेचुरल तरीके से स्ट्रेट करना चाहते हैं तो बालों में अंडे के साथ हिना जरूर लगाएं। 

4 of 5
hair - फोटो : pixabay
बालों में केमिकल और कई सारे ड्रायर, जेल और स्ट्रेटनर की वजह से बाल डैमेज हो जाते हैं। इस डैमेज को कम करना हो तो हिना के साथ अंडे को मिलाकर लगाएं। इसमे मौजूद विटामिन ए और विटामिन ई के साथ बायोटिन होता है। जो बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
बालों को सफेद और रूखे बेजान होने से बचाना है तो अंडे के साथ दो अंडे के पीले भाग को मिलाकर रातभर के लिए छोड़ दें। अगली सुबह इसे लगा लें। इसे बालों में ज्यादा से ज्यादा 3 घंटे के लिए लगाएं। फिर बालों को धो दें।
प्याज के रस से बालों की हर समस्या का होगा समाधान, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें