फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याज के रस से बालों की हर समस्या का होगा समाधान, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

Mon, 22 Feb 2021 04:14 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्याज के फायदे - फोटो : Pixabay
बालों की देखभाल के लिए लड़कियों से लेकर लड़के तक सारे जतन करते हैं। लेकिन कई बार केमिकल वाले वाले प्रोडक्ट और खऱाब जीवनशैली की वजह से बालों पर दुष्प्रभाव पड़ता है। जिसकी वजह से बाल खराब हो जाते हैं। बालों के झड़ने से लेकर सफेद होना, रूखापन जैसी समस्या घेर लेती है। बालों की इन समस्या से छुटकारा पाने के लिए प्याज का इ्स्तेमाल किया जा सकता है। घरेलू नुस्खों में प्याज का रस काफी असरदार होता है। जिसकी मदद से बालों की समस्या को दूर किया जा सकता है। 
विज्ञापन

2 of 4
style - फोटो : social media
बालों की झड़ने और रूसी की समस्या के लिए
प्याज के रस को बालों में गिरने में इ्स्तेमाल किया जाता है। प्याज के रस को निकालकर उसमे शहद मिलाकर बालों में लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। फिर बालों को धो दें। ये मिश्रण बालों को पोषण देने का काम करता है।
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अगर बालों की लंबाई बढ़ाना चाहती हैं तो प्याज के रस की मदद से बालों को बढ़ा सकती हैं। इसके लिए प्याज के रस और जैतून के तेल को बराबर मात्रा में मिला लें। इस मिश्रण से बालों की  अच्छे से मालिश कर लें। फिर गुनगुने पानी से बालों को अच्छे से धो दें। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
यहां तक कि सफेद बालों पर भी प्याज का रस असरदार तरीके से काम करता है। इसके लिए बालों पर सीधे प्याज के रस को लगाएं। करीब 15 से 20 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो दें। अगर बालों से प्याज की बदबू आ रही हो तो थोड़ा सा शैंपू कर लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें