फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 की उम्र में दिखना है 25 की तो, पपीते का करें कुछ यूं इस्तेमाल

Fri, 24 Jan 2020 11:30 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Pixabay
40 साल की उम्र आते-आते महिलाओं के चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइन नजर आने लगती है। भले ही वो चेहरे की कितनी भी देखभाल करें। लेकिन घरेलू नुस्खें इतने असरदार होते हैं कि अगर इनका इस्तेमाल नियम से किया जाए तो बढ़ती हुई उम्र को भी कम कर सकता है। चेहरे की झुर्रियों के लिए पपीता बहुत ही फायदेमंद होता है। बस इस तरह से करें इसका इस्तेमाल। 

 
विज्ञापन

2 of 5
वैसे तो पपीते को खाने से शरीर को बहुत सारे लाभ होते हैं। पेट सही रहने के साथ ही ये वजन कम करने में भी मदद करता है। इसके साथ ही पपीते से दमकती और जवान त्वचा भी मिल सकती है। इसके लिए बस एक खूब पके हुए पपीते की जरूरत होगी।

 
विज्ञापन

3 of 5
पके हुए पपीते को लेकर इसका गूदा निकाल लें और इसको पीस कर पैक बना लें। अब इस पैक को चेहरे पर उबटन की तरह लगा लें। करीब आधे घंटे तक ऐसे ही लगा रहने दें।

 

4 of 5
- फोटो : pixa
जब ये पैक अच्छे से सूख जाए तो इसे हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद जैतून के तेल से चेहरे की हल्के हाथों से मालिश करें। मालिश करते समय हाथों को नीचे से ऊपर की ओर लेकर जाएं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
रोजाना पपीते के फेस पैक का इस्तेमाल करीब एक महीना तक करेंगे तो चेहरे से झुर्रियों को मिटाने में मदद मिलेगी। साथ ही चेहरे पर गोरा निखार भी नजर आने लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें