फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गालों पर गुलाबी निखार लाने के चेहरे पर ये चीज लगाती हैं मलाइका अरोड़ा, ऐसे रखती हैं खुद को मेंटेन   

Sat, 03 Aug 2019 12:45 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora - फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा खान बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस में से एक हैं। 45 साल की उम्र में भी उनका चार्म कम नहीं हुआ है। कोई भी देखकर उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता। वह हर दिन के साथ निखरती हुई नजर आती हैं। खासकर उनके गुलाबी गालों को देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। हर लड़की उनके गुलाबी गालों के पीछे का राज जानना चाहती है। 
विज्ञापन

2 of 5
Malaika Arora - फोटो : amar ujala mumbai
एक इंटरव्यू में मलाइका ने बताया कि रोजी चीक्स के लिए वह रोजाना टमाटर का जितना हो सके उतना इस्तेमाल करती हैं। वह मानती हैं कि बढ़ती उम्र को मात देने और खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए घरेलू नुस्खों से बेहतर कुछ नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
मलाइका जब कभी लंबे समय तक धूप में रहती हैं तो डैमेज स्किन को रिपेयर करने के लिए वह स्किन पर टमाटर लगाती हैं। मलाइका के बाल हमेशा खूबसूरत लगते हैं। 

4 of 5
Malaika Arora - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अपने अच्छे बालों का राज मलाइका ने बताया कि बालों में वह नारियल का तेल और एलोवेरा लगाती हैं। वह मानती हैं कि बालों के लिए इन दोनों चीजों से अच्छा कुछ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Malaika Arora - फोटो : instagram
ग्लोइंग स्किन के लिए वह ढेर सारा पानी पीती हैं और भरपूर नींद लेती हैं। इसके अलावा वह स्किन के लिए हमेशा मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें