फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये नुस्खे दूर करेंगे चेहरे की थकान, आजमाकर देखें गजब की टिप्स

Sat, 03 Aug 2019 10:00 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : social media
लगातार काम और भागदौड़ की वजह से चेहरे पर थकान नजर आना आम बात है। कभी कभी नींद की कमी की वजह से भी चेहरे पर या आंखों के आसपास सूजन नजर आने लगती है। अगर आप भी ऐसी किसी समस्या से परेशान है और चेहरे की देखभाल के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता है, तो सरल और कम समय वाले इन नुस्खों को जरूर आजमाएं। 
 
विज्ञापन

2 of 4
चेहरे पर सूजन नजर आ रही है तो हल्के बेस वाले फाउंडेशन का इस्तेमाल करें। त्वचा को माइश्चराइज करें और सीसी क्रीम का प्रयोग करें। मेकअप करते समय बहुत ज्यादा बेस का प्रयोग करने से बचना चाहिए। मेकअप के बाद भी चेहरे पर रौनक नहीं नजर आ रही है तो ब्लश का इस्तेमाल करें। नेचुरल रंग के ब्लश के इस्तेमाल से आपके गाल खिलें हुए नजर आएंगे और चेहरा तरोताजा दिखेगा।

 
विज्ञापन

3 of 4
चेहरे की त्वचा के साथ ही आंखों का मेकअप भी बहुत जरूरी है क्योंकि आंखो से सबसे पहले चेहरे की थकान पता चल जाती है। अगर आपकी आंखे थकान की वजह से लाल नजर आ रहीं है तो उनमें डालने के लिए आई ड्राप का इस्तेमाल करें। इससे आंखे चमकदार नजर आएंगी। इसके साथ ही आंखों की वाटर लाईन पर न्यड कलर का काजल प्रयोग करें।
 
विज्ञापन

4 of 4
सूखे और बेजान से होंठ भी आपकी थकान को बयां कर देते हैं। इसलिए जरूरी है कि अपने होंठो को हाइड्रेटेड रखें। उन्हें स्क्रब से साफ करते हैं जिससे होंठ नर्म और मुलायम नजर आएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें