फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में होना है शरीक तो पार्लर जाने की जरूरत नहीं, इस तरह से करें प्रोफेशनल मेकअप

Fri, 04 Dec 2020 07:17 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
janhvi kapoor khushi kapoor - फोटो : instagram
आजकल शादियों का सीजन चल रहा है। हर लड़की चाहती है कि वो सजधज कर शादी में शरीक हो। जिससे हर कोई बस उसी की तारीफ करे। लेकिन अगर आपको मेकअप करना नही आता और बार-बार पार्लर जाने से पैसे बर्बाद होते हैं। तो ये टिप्स जरूर आपकी प्रोफेशनल जैसा मेकअप करने में मदद करेंगे। क्योंकि कुछ छोटी चीजें ध्यान रखने की होती हैं। जिसकी मदद से आप भी औरों जैसी खूबसूरत दिख सकती हैं। तो आगे की स्लाइड में जानिए ऐसे ही कुछ मेकअप से जुड़ी खास टिप्स जो जरूर आपके काम आ सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
kareena kapoor - फोटो : instagram
सबसे पहले अपनी स्किन से मैच करता फाउंडेशन का इस्तेमाल करें, जिससे आपका मेकअप नैचुरल दिखाई देगा। बाजार में पाउडर फाउंडेशन उपलब्ध है। आप चाहे तो इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे आप कैब में जाते समय भी आसानी से लगा सकती हैं। धूप में निकलना है तो आप ऐसे फाउंडेशन का चयन करें जो एसपीएफ युक्त हो, जिससे आपकी स्किन धूप से प्रभावित न हो।
विज्ञापन

3 of 5
makeup - फोटो : instagram
आंखों में काजल या आईलाइनर लगाएं। आप चाहे तो कलरफुल पैंसिल लगा सकती हैं। आजकल दो कलर की आईपैंसिल का भी काफी ट्रेंड है। इसमें आपके मुश्किल से दो मिनट लगेंगे। अगर आपको आईलाइनर का इस्तेमाल करना नहीं आता तो आंखों का मेकअप केवल काजल पेंसिल की सहायता से करें। ये आपकी आंखों में चार चांद ही लगाएगा।

4 of 5
makeup - फोटो : instagram
इसके बाद अपनी पसंद का लिप कलर लगाएं। लिप कलर आपके लुक में जान डालने का काम करता है। इन दिनों न्यूड शेड्स काफी चलन में है। कुछ लोगों पर बोल्ड रेड कलर लिपशेड काफी अच्छा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
makeup - फोटो : instagram
कुछ महिलाएं अपनी आंखों पर ब्राउन आईशैडो लगाना पसंद करती हैं। इस शेड में कुछ अंश लाल और पीले रंग के भी होते है, जो आंखों को थका हुआ दिखाते हैं। इसलिए ब्राउन आईशैडो एवॉइड करें। आप चाहे तो प्योर ब्राउन आईशैडो लगा सकती हैं। ये आपको नैचुरल लुक देता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें