फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makeup Tips: लिप टिंट को कई तरीके से कर सकते हैं इस्तेमाल, आप भी जानें

Mon, 07 Aug 2023 05:03 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपके पास लिप टिंट है तो इसके इस्तेमाल से आप अपना पूरा मेकअप कर सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
लिपस्टिक
Makeup Tips: महिलाओं को खूबसूरत दिखने का शौक काफी ज्यादा होता है। यही वजह है कि उनके पास मेकअप का अच्छा खासा कलेक्शन होता है। महिलाओं के मेकअप प्रोडक्ट काफी ज्यादा महंगे आते हैं। ऐसे में हर एक प्रोडक्ट खरीदना हर किसी के लिए संभव नहीं होता है। जब महिलाओं को कहीं जाना होता है तो वो अक्सर ये कोशिश करती हैं कि वो आराम से घर पर तैयार होकर तब जाएं लेकिन हर बार ये संभव नहीं हो पाता। खासतौर पर जो महिलाएं कामकाजी होती हैं, वो अक्सर ऑफिस से ही बाहर घूमने निकल जाती हैं। ऐसे में उनके बैग में सभी मेकअप प्रोडक्ट होना संभव नहीं है।

इसी के चलते आज हम आपको एक ऐसे प्रोडक्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप तकरीबन अपना पूरा मेकअप कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं लिप टिंट की। ये एक ऐसा ब्यूटी प्रोडक्ट है जिसे इस्तेमाल करने के एक नहीं बल्कि कई तरीके हैं। आज हम आपको इन्हीं तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Lipstick - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
लिपस्टिक 

लिप टिंट को आप आसानी से लिपस्टिक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपके लिप्स को काफी प्यारा लुक देगा। इसका रंग आप अपनी पसंद से चुन सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
eye shadow
आईशैडो

अगर आप अपना आईशैडो घर पर भूल गई हैं तो लिप टिंट से आईशैडो लगा सकती हैं। इसे बस आपको हल्का सा लगाकर ब्रश से ब्लैंड करना है। 

4 of 7
makeup - फोटो : istock
कॉन्ट्योरिंग

चेहरे को सही आकार देने के लिए कॉन्ट्योरिंग की जरूरत पड़ती है। अगर आप कंटूर घर पर भूल गई हैं तो लिप टिंट की सहायता से चेहरे की कॉन्ट्योरिंग कर सकती हैं। इसके लिए बस आपको ब्रश की मदद से चेहरे पर लगाना है और सेट कर लेना है। 
विज्ञापन

5 of 7
makeup - फोटो : pixabay
ब्लश

चेहरे पर रेडनेस लाने के लिए ब्लश का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपके पास ब्लश नहीं है तो लिप टिंट की मदद से आप ब्लश लगा सकती हैं। ये आपके मेकअप को पूरा करेगा। 
विज्ञापन

6 of 7
makeup - फोटो : istock
नेचुरल लुक

अगर आपको मेकअप में नेचुरल लुक पसंद है को फाउंडेशन में हल्का सा लिप टिंट मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे आपका चेहरे काफी गुलाबी-गुलाबी दिखेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
sindoor
सिंदूर

लिप टिंट का इस्तेमाल आप सिंदूर की तरह भी कर सकती हैं। आप चाहें तो स्टिक या फिर ईयरबड की मदद से टिंट से सिंदूर लगा सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें