Dandruff Removal Tips: अक्सर आपने देखा और सुना होगा कि बालों में रूसी की समस्या सर्दी के मौसम में ही होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि सर्दी के मौसम में सिर की त्वचा काफी रूखी हो जाती है। ऐसे में यही रुखापन पपड़ी में तब्दील हो जाता है, जिसे डैंड्रफ या रूसी कहते हैं। पर, अगर बालों का ध्यान सही से न रखा जाए तो गर्मियों में भी आपको इस परेशानी से जूझना पड़ता है।
गर्मी के मौसम में पसीने की वजह से बाल काफी गंदे हो जाते हैं, जिस वजह से बालों में रूसी की समस्या पनपने लगती है। जब ये परेशानी बढ़ जाती है तब तो सिर पर खुजली तक की परेशानी देखने को मिलती है।
रूसी से छुटकारा पाने के लिए लोग महंगे-महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार इनके इस्तेमाल से भी फायदा नहीं मिलता। ऐसे में आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे इस्तेमाल से आपको इस परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा।