फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफिस पार्टी के लिए तैयार होने का नहीं है ज्यादा समय तो अपनाएं ये मेकअप टिप्स

Tue, 11 Apr 2023 05:42 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे मेकअप प्रोडक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप लगाकर झटपट पार्टी के लिए तैयार हो सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 7
new year party - फोटो : istock
Makeup Tips for Working Women : आज के समय में ज्यादातर महिलाएं वर्किंग होती हैं। वो घर और अपने काम को बेहद अच्छे से संभालती हैं। अगर ऑफिस की बात करें तो महिलाएं अपने दफ्तर में हमेशा फॉर्मल आउटफिट पहन कर आती हैं। दिक्कत तब सामने आती है जब ऑफिस वाले शिफ्ट खत्म होने के तुंरत बाद ही पार्टी रख देते हैं। ऐसे में महिलाओं को तैयार होने का समय ही मिल नहीं पाता। कोई भी लड़की कभी अपनी पूरी मेकअप किट को लेकर ऑफिस नहीं आती, पर कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें आप अपने बैग में रख सकती हैं।

आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे मेकअप प्रोडक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप लगाकर झटपट पार्टी के लिए तैयार हो सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। ऑफिस के बाद इन चीजों के इस्तेमाल से आप पार्टी में जलवा बिखेरने को तैयार हो सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
foundation
करें फाउंडेशन का इस्तेमाल

ऑफिस के बाद पार्टी में जाने के लिए सबसे पहले फाउंडेशन लगाएं। ये आपके मेकअप का बेस बनाने का काम करता है। इसके लिए सबसे पहले चेहरा साफ करें और फिर उसके बाद फाउंडेशन अप्लाई करें। फाउंडेशन का इस्तेमाल अपनी स्किन के अनुसार ही करें। 
विज्ञापन

3 of 7
makeup - फोटो : istock
कंसीलर

फाउंडेशन लगाने के बाद कंसीलर के इस्तेमाल से अपने चेहरे के दाग-धब्बे छुपाएं। इसके बाद चाहें तो चेहरे पर ट्रांसलूसेंट पाउडर लगा लें। 

4 of 7
eye liner - फोटो : social media
इसके बाद लगाएं लाइनर

आंखों पर मेकअप अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आईलाइनर लगाएं। अगर हमारी राय मानें तो व्हाइट कलर का लाइनर पार्टी के लिए सबसे होता है। 
विज्ञापन

5 of 7
kajal - फोटो : istock
काजल लगाएं

आंखों में लाइनर लगाने के बाद आप काजल लगा सकती हैं। इससे आपकी आंखों की सुंदरता और ज्यादा बढ़ जाएगी। 
विज्ञापन

6 of 7
makeup - फोटो : istock
फेस पाउडर से दें टचअप

अपने मेकअप को लास्ट टचअप देने फेस पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपका मेकअप सेट हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
lipstick - फोटो : istock
सबसे आखिर में लगाएं लिपस्टिक

पूरा मेकअप करने के बाद आप सबसे लास्ट में लिपस्टिक लगाएं। इसके बाद आपका लुक कंप्लीट हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें