फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चश्मे के साथ भी दिखेंगे सुंदर और जवां, ये रहे टिप्स

Mon, 30 May 2016 12:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Getty Images
अगर चश्मा पहनना आपकी मजबूरी है और आप इसे अपनी सुंदरता की राह में रोड़ा मानते हैं तो ये आपकी गलतफहमी है। चश्मे के साथ भी आप खूबसूरत और जवां दिख सकते हैं। ये रहे कुछ टिप्स..
विज्ञापन

चश्में के साथ भी दिख सकते हैं सुंदर और जवां

2 of 6
- फोटो : Getty Images
सबसे पहले बात आपके चेहरे के आकार के आधार पर चश्मा चुनने की आती है। आपके चश्में का फ्रेम आपके चेहरे के आकार का होना चाहिए, न तो चेहरे के आकार से बड़ा होना चाहिए और न ही चेहरे के आकार से छोटा होना चाहिए। अगर आपके चश्में का फ्रेम छोटा होगा तो आपको देखने में परेशानी होगी। और अगर आपके चश्में का फ्रेम बड़ा होगा तो ये आपके लिए भारी और तकलीफ़देह होगा। लैंस आपके फिल्ड ऑफ विजन का 80 से 90 प्रतिशत कवर करता हुआ होना चाहिए। 
विज्ञापन

चश्में के साथ भी दिख सकते हैं सुंदर और जवां

3 of 6
- फोटो : Getty Images
जब आप चश्मा पहनते हैं तो चश्मा अपने आप लोगों का ध्यान आपके चेहरे और आंखों की ओर खींचता है, इसलिए आप का मेकअप परफेक्ट होना चाहिए। आप अपनी आंखों के निचले हिस्से को हाइलाइट करना न भूलें। इसके लिए आप शिमरी यानि चमकने वाले हाइलाइटर का प्रयोग करें। ये आपको ब्राइटर लुक देगा।
 

चश्में के साथ भी दिख सकते हैं सुंदर और जवां

4 of 6
- फोटो : Getty Images
अगर आप चश्मा के साथ सुंदर और फैशनेबल दिखना चाहती हैं, तो अपने होठों को बोल्ड और ब्राइट रंग जैसे रेड, ब्राइट पिंक और कोरल रंग की लिपस्टिक से सजाइए। आप खुद में एक चेंज पाएंगी कि बिना ज्यादा मशक्कत किए आप पहले से अलग लग रही हैं। अगर आप मोटी फ्रेम का चश्मा पहनती हैं तो बोल्ड लिपस्टिक आपके चेहरे को बैलेंस कर देगी। 
 
विज्ञापन

चश्में के साथ भी दिख सकते हैं सुंदर और जवां

5 of 6
- फोटो : Getty Images
चाहे आप चश्मा पहनते हो या न पहनते हों, अपने गालों को ब्लश करना न भूलें। अगर आप फ्रेश और सुंदर दिखना चाहते हैं तो ब्लश आपका बेस्टफ्रेंड साबित होगा। गुलाबी गाल आपकी सुंदरता में चार चांद लगा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चश्में के साथ भी दिख सकते हैं सुंदर और जवां

6 of 6
- फोटो : Getty Images
फ्रेमलाइन की ओर आईशेडो न लगाएं, नहीं तो ये आपको बेमेल और खराब लुक दे देगी और आपके किए-कराए पर पानी फेर देगा।       
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें