फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉन्टेक्ट लेंस लगाती हैं तो मेकअप करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना पड़ेगा पछताना

Thu, 14 Mar 2019 12:05 AM IST
Sumit kumar फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
anushka sharma
मेकअप करना हर लड़की को पसंद होता है, लेकिन इसे करते वक्त कई बातों का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। बहुत सारी लड़कियां आंखों के कमजोर होने पर चश्मे की बजाए कॉन्टेक्ट लेंस लगाती हैं। ऐसे में उन्हें लेंस लगाने के बाद मेकअप करते वक्त सावधानी बरतनी पड़ती है। आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स जिन्हें फॉलो कर आप बिना किसी नुकसान के आई मेकअप कर सकती हैं...
विज्ञापन

2 of 7
Hand Wash
सबसे पहले कॉन्टेक्ट लेंस लगाते वक्त अपने हाथों को किसी माइल्ड हैंड वॉश से साफ करें और सुखा लें, जिससे हाथों में मौजूद सभी बैक्टीरिया दूर हो जाएं। इसके अलावा लेंस पर किसी तरह दाग भी नहीं पड़ेगा और इंफेक्शन का खतरा भी नहीं रहेगा।
विज्ञापन

3 of 7
कांटेक्ट लेंस
कभी भी कॉन्टेक्ट लेंस को मेकअप करने के बाद लगाने की भूल न करें। ऐसा करने से आपको खुजली और जलन की परेशानी हो सकती है। इसलिए हमेशा मेकअप करने से पहले ही मेकअप लगाएं।

4 of 7
Kajal
आई मेकअप करते हुए कभी भी मेकअप को आंखों के अंदर न लगाएं। कई लड़कियों को काजल आंखों के अंदर लगाना पसंद होता है। ऐसी गलती न करें। इससे आपको नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन

5 of 7
मेकअप
लेंस के साथ मेकअप करने के लिए हमेशा ऑयल फ्री प्रोडक्ट का ही इस्तेमाल करें। ऑयली प्रोडक्ट्स से निकलने वाला ऑयली पदार्थ आपके लेंस को अवशोषित कर देता है, जिससे आपको धुंधला दिखाई देने लगता है।
विज्ञापन

6 of 7
eye makeup
आई मेकअप की शुरुआत आई शैडो से करें। इसके लिए पाउडर की जगह क्रीम आई शैडो का प्रयोग करें। यह लंबे समय तक टिका रहता है और किसी तरह का नुकसान भी नहीं पहुंचाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
mascara
आई शैडो लगाने के बाद आंखों पर आई लाइनर अप्लाई करें। आई लाइनर लगाते वक्त ध्यान रखें कि लाइनर आंखों के अंदर ना जाए। आई मेकअप को कंप्लीट करने के लिए मस्कारा लगाएं। इसके लिए फाइबर युक्त मस्कारा का इस्तेमाल न करें। इससे आंखों में इंफेक्शन, जलन और खुजली हो सकती है। लेंस के साथ मस्कारे का चयन सावधानी से करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें