Makeup Tips : अक्सर देखा जाता है कि बढ़ती उम्र की वजह से और बिगड़े हुए खान-पान की वजह से त्वचा संबंधी परेशानियां सामने आने लगती हैं। अगर बात करें महिलाओं की, तो उनकी त्वचा की सबसे बड़ी परेशानी होती है पिगमेंटेशन। इसको छिपाने के लिए उन्हें घंटो मेकअप करना पड़ता है। बावजूद इसके चेहरे के दाग मेकअप के बाद भी छिप नहीं पाते।
पिगमेंटेशन और चेहरे के अन्य दागों को छिपाने के लिए हम कई बार इतना डार्क मेकअप कर लेतें हैं जो देखने में काफी अजीब और ओवर लगता है। इसकी वजह से चेहरे पर लाइन्स नजर आती हैं। वैसे तो त्वचा का अच्छे से ध्यान रख कर आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। पर, आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप अपने मेकअप को स्पॉटलेस बना सकते हैं। इन टिप्स को अपनाने के बाद आपका मेकअप काफी खूबसूरत दिखेगा।