How to Do Makeup At Home Step By Step Guide: भारत में 7 जून को ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया जाएगा। इसकी रौनक घरों से लेकर बाजारों तक में देखने को मिल रही है। लोगों ने इस त्योहार के लिए खुद से लेकर अपने घर तक को अच्छी तरह से सजा लिया है। ऐसा कहा जाता है कि किसी भी त्योहार की रौनक घर की लड़कियों और महिलाओं से होती है, इसी वजह से महिलाओं ने भी अपना आउटफिट पहले से तैयार करके रख लिया है।
अब बारी आती है लड़कियों और महिलाओं के मेकअप की। जहां सही मेकअप आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकता है, वहीं दूसरी तरफ गलत तरह से किया मेकअप गर्मी में पानी की तरह बह भी सकता है। इसी के चलते यहां बकरीद के लिए एक सटीक और खूबसूरत मेकअप लुक की स्टेप-बाय-स्टेप गाइड दी जा रही है, ताकि आपका लुक दिखे सबसे परफेक्ट और खूबसूरत......
विज्ञापन
2 of 7
सबसे पहले करें स्किन को तैयार
- फोटो : Adobe stock
सबसे पहले करें स्किन को तैयार
भले ही आप नहा चुकी हैं, लेकिन फिर भी मेकअप के लिए आपको अपनी स्किन को दोबारा अच्छी तरह से क्लीन कपना होगा। इसके लिए किसी अच्छे फेसवॉश का इस्तेमाल करें और फिर अपने चेहरे को साफ कर लें। इसके बाद स्किन टाइप के हिसाब से मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें, ताकि आपका अच्छे से सेट हो। इसके बाद अच्छी क्वालिटी का प्राइमर इस्तेमाल करना तो कतई न भूलें। एक सही प्राइमर आपके मेकअप को लंबे समय तक टिका सकता है।
विज्ञापन
3 of 7
अब बारी है बेस की
- फोटो : Adobe stock
अब बारी है बेस की
इस समय गर्मी का मौसम है, तो आप ज्यादा हैवी बेस से बचें। सबसे पहले कंसीलर का इस्तेमाल करके अपने चेहरे के दाग-धब्बों को छिपाएं। इसके बाद स्किन टोन से मैैच करता हुआ फाउंडेशन इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि फाउंडेशन को अच्छी तरह से ब्लेंड करना जरूरी होता है, वरना ये केकी हो जाएगा। जब फाउंडेशन लग जाए तो लूज पाउडर से फाउंडेशन को सेट करें। आप चाहें तो फाउंडेशन की जगह बीबी क्रीम का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
4 of 7
अब करें आई मेकअप
- फोटो : Adobe stock
अब करें आई मेकअप
लुक को खूबसूरत बनाने में आई मेकअप का काफी हाथ होता है। इसके लिए आप चाहें तो स्मोकी आइज कर सकते हैं। यजि स्मोकी आईज नहीं पसंद हैं तो अपने आउटफिट के हिसाब से आईशैडो लगाएं। आप चाहें तो सिर्फ मस्कारा, लाइनर लगाकर भी अपना आईमेकअप कंप्लीट कर सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 7
ब्लश और हाइलाइटर है जरूरी
- फोटो : Adobe stock
ब्लश और हाइलाइटर है जरूरी
आज के समय में मेकअप पूरा करने के बाद ब्लश और हाइलाइटर का इस्तेमाल सबसे जरूरी है। ब्लश की मदद से आपके गाल गुलाबी लगते हैं। वहीं हाइलाइटर के इस्तेमाल से आपका चेहरा चमकने लगता है। हाइलाइटर का इस्तेमाल गाल की हड्डियों, नाक की ब्रिज और आईब्रो बोन पर किया जाता है।
विज्ञापन
6 of 7
सबसे आखिर में लिपस्टिक
- फोटो : Adobe stock
सबसे आखिर में लिपस्टिक
लिपस्टिक का चयन हमेशा अपने आईमेकअप के हिसाब से ही करें। जैसे कि अगर आंखों का मेकअप हैवी है, तो न्यूड या सॉफ्ट पिंक लिपस्टिक लगाएं। वहीं अगर लाइट आई मेकअप है, तो डार्क शेड्स जैसे मरून, डीप रेड या प्लम ट्राय कर सकती हैं।
मेकअप कंप्लीट होने के बाद सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करना तो कभी न भूलें। इसके वजह से ही आपका मेकअप अच्छी तरह से सेट होता है। यदि आप सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल नहीं करेंगी तो हो सकता है आपका लुक फ्रेश न दिखे।