फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beauty Tips: एक रात में चेहरे पर आ जाएगा फेस्टिव ग्लो, बस अपनाएं ये बकरीद स्पेशल ब्यूटी टिप्स

Fri, 06 Jun 2025 04:42 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Beauty Tips For Bakrid: यदि आप बकरीद के दिन अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो कुछ घरेलू उपाय अपनाकर अपने चेहरे को एक रात में चमकाएं। 
विज्ञापन
1 of 7
इंस्टेंट ग्लो के लिए क्या करें, जो एक रात में ही चमक जाए चेहरा - फोटो : Adobe stock
Beauty Tips For Bakrid : जैसे ही कोई त्योहार आता है, महिलाएं उसकी तैयारी में जुट जाती हैं। इसके लिए वो कई-कई दिनों पहले से अपना घर सजाती हैं और खूब खरीदारी करती हैं। अब जब बकरीद का त्योहार आ गया है, तो उसकी तैयारी भी शुरू हो गई हैं। इस मौके पर बहुत सी महिलाएं नए-नए कपड़े खरीद रही हैं और पार्लर जाकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा रही हैं।

पर, आज भी बहुत से लोगों के पास पार्लर जाकर स्किन केयर ट्रीटमेंट लेने का समय नहीं होता है। ऐसे में आप घर पर ही कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर इंस्टेंट ग्लो पा सकते हैं। यहां हम आपको इसी के कुछ आसान नुस्खे बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए काफी फायदेमंद रहेंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
स्टीमिंग - फोटो : Adobe stock
स्टीमिंग

एक ही रात में चेहरे को चमकाने के लिए उसकी डीप क्लींजिंग बेहद जरूरी है। इसके लिए आप चेहरे पर भाप ले सकते हैं। भाप लेने से च्वचा के रोमछिद्र खुल जाते हैं, जिससे चेहरा अच्छी तरह साफ हो जाता है। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले तो  पानी तो उबाल लें।
विज्ञापन

3 of 7
स्टीमिंग - फोटो : Instagram
अब एक इसमें 5 मिनट भाप लें। यदि आप ज्यादा देर तक भाप नहीं ले पाते हैं तो थोड़े-थोड़े समय के लिए लें। भाप लेने के बाद 1 बर्फ के टुकड़े को कपड़े में लपेटकर चेहरे पर धीरे-धीरे मसाज करें। इससे आपके चेहरे की स्किन भी टाइट होगी और डीप क्लींजिग की वजह से आपका चेहरा खिल उठेगा। 

 

4 of 7
हल्दी और एलोवेरा जेल का मास्क - फोटो : Freepik.com
हल्दी और एलोवेरा जेल का मास्क

 यदि आप इस पैक को बकरीद की एक रात पहले अपने चेहरे पर लगाएंगे, तो आपकी त्वचा खिल उठेगी। इसके लिए आपको 1 चम्मच एलोवेरा जेल और एक चुटकी हल्दी की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन

5 of 7
हल्दी और एलोवेरा जेल का मास्क - फोटो : Adobe stock
पैक बनाने के लिए दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें और फिर अपने चेहरे पर अप्लाई करें। अब कम से कम 20 मिनट इसे ऐसे ही रहने दें। 20 मिनट के बाद चेहरे को हल्का सा गीला करें और मसाज करते हुए साफ कर लें। ये मास्क आपके चेहरे को गर्मी के मौसम में ठंडक भी पहुंचाता है और साथ ही में इससे चेहरे की चमक बढ़ती है।  

 
विज्ञापन

6 of 7
दूध से चमकाएं चेहरा - फोटो : freepic
दूध से चमकाएं चेहरा

यदि आपके पास कच्चा दूध रखा है तो उससे आप चेहरे को चमका सकते हैं। कच्चे दूध में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा पर जमा गंदगी को पूरी तरह से साफ करने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दूध से चमकाएं चेहरा - फोटो : Adobe stock
इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस दूध में रुई को डूबोना है और फिर इसे चेहरे पर अप्लाई करना है। उसी रुई से आपको अपने चेहरे की मसाज करनी है। इसके बाद अपने चेहरे तो धोकर साफ करें। दूध में डूबी रुई की मदद से आपका चेहरा एकदम खिल उठेगा।  

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें